डेस्क : जैसा कि हम जानते हैं महेंद्र सिंह धोनी इंडियन क्रिकेट टीम की लंबे समय तक कप्तानी कर चुके हैं जिसके चलते कई लोग उनको आदर्श के रूप में पूछते हैं लेकिन आज हम आपको उनकी निजी जिंदगी की एक ऐसी घटना बताएंगे जो शायद ही कभी अखबार में आई हो। फिलहाल के लिए तो धोनी की शादी हो चुकी है और वह अपनी पत्नी साक्षी एवं 11 साल की बेटी जीवा के साथ काफी खुश है लेकिन एक समय ऐसा था जब धोनी की शादी नहीं हुई थी और वह शादी करने के लिए लड़की तलाश रहे थे।
जब महेंद्र सिंह धोनी का करियर पीक पर था तो उनकी मुलाकात राय लक्ष्मी से हुई। राय लक्ष्मी और महेंद्र सिंह धोनी की सोच काफी ज्यादा मिलती थी जिसके चलते वह बेहद करीब आ गए थे लेकिन जल्द ही उनका ब्रेकअप हो गया था। जब राय लक्ष्मी से पूछा गया कि आखिर वह धोनी के साथ अपना रिलेशनशिप क्यों खत्म कर रही है तब उन्होंने बताया कि -धोनी एक दाग की तरह है और मैं अपनी जिंदगी में कोई भी दाग लंबे समय तक नहीं रखना चाहती हूं। इसके बाद वह चौक कर बोलती है कि इतने दिनों के बाद भी आप उस रिश्ते के बारे में बात करना चाहते हैं ? जिसको मैं भूल गई हूं।
जब भी कभी महेंद्र सिंह धोनी की बीती हुई जिंदगी के बारे में बात होती है तो राय लक्ष्मी का नाम आगे आ जाता है। लक्ष्मी कहती है कि मैं काफी डर जाती हूं जब टीवी चैनल पर महेंद्र सिंह धोनी की बातचीत होती है क्योंकि आने वाले समय में मेरे बच्चे यह सब देखेंगे तो वह क्या सोचेंगे ? लक्ष्मी का कहना है कि वह धोनी से पहले भी 3-4 लोगों के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं लेकिन कभी उनको इतनी लोकप्रियता नहीं मिली जितनी लोकप्रियता उनको धोनी के साथ जुड़ने के बाद मिली। अलग होने का फैसला दोनों ने मिलकर किया था। राय लक्ष्मी ने जूली 2 में काम किया है।
राय लक्ष्मी का कहना है कि हम दोनों अपनी रिश्ते को क्या नाम दें या मैं समझ नहीं पाई लेकिन हम दोनों एक दूसरे को बहुत अच्छे से जानते थे वह जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं और उनकी शादी हो गई है ऐसे में हम दोनों अपनी अपनी जगह काफी खुश है