Bihari Reporter

बिहारी रिपोर्टर

देखिए जरा, जिम में कैसे पसीना बहा रहे हैं Dhoni , बॉडी देखकर फैंस बोले OMG

डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी हमेशा अपने नए अंदाजो को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, कभी फार्म में सब्जी बेचते नजर आते हैं.. तो कभी जिम में पसीना बहाते.. इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो जिम में पसीना बहाते नजर आ रहे हैं,

बताते चलें कि T-20 वर्ल्डकप के बाद वापस भारत आए महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने घर रांची में हैं, एमएस धोनी वर्ल्डकप में टीम इंडिया के साथ बतौर मेंटर जुड़े थे, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर एमएस धोनी के फैन पेज पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, रांची के JSCA स्टेडियम की जिम में महेंद्र सिंह धोनी का एक्ससाइज़ करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।

बता दें कि हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल (IPL) मैच को जीता है, आईपीएल (IPL) के बाद भी एमएस धोनी यूएई (UAE) में ही रुक गए थे, जहां उन्होंने टीम इंडिया के साथ बतौर मेंटर काम किया। 

जानकारी के लिए आपको बता दें की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके एमएस धोनी अभी आईपीएल खेल रहे हैं, हालांकि, वह 2022 का आईपीएल खेलेंगे या नहीं इसपर संशय बना हुआ है, धोनी ने खुद कहा था कि काफी कुछ ऑक्शन पर निर्भर करता है। हालांकि, सीएसके मैनेजमेंट के सूत्रों का कहना था कि अभी भी एमएस धोनी एक-दो सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें   रिवाबा जडेजा के अलवा इस क्रिकेटर की पत्नी भी हैं संस्कारी कुड़ी, धोनी के पैर छूकर लिया था आशीर्वाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *