IPL 2021 : आईपीएल इतिहास में क्रिस मौरिस बने सबसे महंगे खिलाड़ी, राजस्थान ने 16.25 करोड़ में खरीदा, यहाँ जानिए कौन बिका कितने में

डेस्क : आईपीएल 2021 के लिए इस बार चेन्नई में खिलाडियों पर बोली लगाई जा रही है। बता दें की पिछले वर्ष आईपीएल का जलवा कम देखने को मिला था लेकिन इस बार खिलाड़ी पूरी तैयारी के साथ मैदान में हैं। पहली बारी में 87 खिलाडियों की बोली लगनी तय थी लेकिन सिर्फ 31 की ही बोली लग पाई। कई दर्जन खिलाड़ी फिलहाल बचे हुए हैं जो इस वक्त बोली में शामिल नहीं हुए थे।

भारत के चेतेश्वर पुजारा को भी आईपीएल अपनी धाक ज़माने का मौका दे रहा है आखिर वह भारतीय टीम की नै दीवार हैं। बता दें की पुजारा 50 लाख में चेन्नई सुपर किंग द्वारा खरीदे जा चुकें हैं। वही इसबार क्रिस मॉरिस 16.25 करोड़ में बिके हैं, जो की अबतक के आईपीएल इतिहास में सबसे महंगी बोली लगाई गयी है जिन्हे राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है। और ग्लेन मैक्सवेल 14.25 करोड़ में बिके हैं उन्हें को RCB ने खरीदा है।

आईपीएल 2021 के सोल्ड खिलाडी इस प्रकार हैं :

चेन्नई सुपर किंग्स- मोइन अली (सात करोड़), कृष्णप्पा गौतम (9.25 करोड़), चेतेश्वर पुजारा (50 लाख), हरिशंकर रेड्डी (20 लाख), के भगत वर्मा (20 लाख), हरि निशांत (20 लाख)

मुंबई इंडियंस- एडम मिल्न (3.2 करोड़), नाथन कूल्टर नाइल (5 करोड़), पीयूष चावला ( 2.4 करोड़), जिमी नीशम (50 लाख), युधवीर सिंह (20 लाख), मार्को जेनसन (20 लाख), अर्जुन तेंदुलकर (20 लाख)

राजस्थान रॉयल्स- शिवम दुबे (4.4 करोड़), क्रिस मॉरिस (16.25 करोड़), चेतन सकारिया (1.2 करोड़), केसी करियप्पा (20 लाख), लियाम लिविंगस्टो (75 लाख), कुलदीप यादव (20 लाख), आकाश सिंह (20 लाख)

पंजाब किंग्स – डेविड मलान (1.5 करोड़) झाय रिचर्डसन (14 करोड़), शाहरूख खान (5.25 करोड़), राइली मेरिडिथ (8 करोड़), मोइसिस हेनरीकेज (4.2 करोड़), जलज सक्सेना (30 लाख), उत्कर्ष सिंह (20 लाख), सौरभ कुमार (20 लाख), फैबियन एलेन (75 लाख)

दिल्ली कैपिटल्स – स्टीव स्मिथ (2.2 करोड़), उमेश यादव (एक करोड़), रिपल पटेल (20 लाख), विष्णु विनोद (20 लाख), लुकमाल हुसैन मेरीवाला (20 लाख), एम सिद्धार्थ (20 लाख), टॉम कर्रन (5.25 करोड़), सैम बिलिंग्स (2 करोड़)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- ग्लेन मैक्सवेल (14.25 करोड़), सचिन बेबी (20 लाख), रजत पाटीदार (20 लाख), मोहम्मद अजहरूद्दीन (20 लाख), काइल जेमीसन 15 करोड़, डैन क्रिस्चियन (4.8 करोड़), सुयश प्रभुदेसाई (20 लाख), KS भरत (20 लाख)

कोलकाता नाइड राइडर्स- शाकिब अल हसन (3.2 करोड़), शेल्डन जैक्सन (20 लाख), वैभव अरोड़ा (20 लाख), करुण नायर (50 लाख), करुण नायर (50 लाख), हरभजन सिंह (2 करोड़), बेन कटिंग (75 लाख), वेंकटेश अय्यर (20 लाख), पवन नेगी (50 लाख)

लोगों में इस बार उम्मीद है की जिस तरह हमेशा से आईपीएल की धूम भारत में मनाई जाती है, उस ही तरह से हर साल आईपीएल का आयोजन किया जाने वाले है। कई खिलाड़ी फिलहाल इंतजार में है की उनका नंबर कब आएगा लेकिन जैसे-जैसे टीमें गठित हो रही हैं वैसे ही खिलाड़ियों की बोली भी लग रही है। इस बार हमें आईपीएल में काफी आल राउंडर देखने को मिलेंगे। साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी क्रिस मोरिस को इस वक्त राजस्थान रॉयल ने 16 करोड़ रूपए में खरीद लिया है। इस बार के ऑक्शन में कई खिलाड़ियों की बोली नहीं लगी।

Leave a Comment