M S Dhoni के फार्म हाउस पर लहराई सरसों की आकर्षक फसल – खुद सेल्फी लेने पहुंचे माही

डेस्क : महेंद्र सिंह धोनी ने इस वक्त क्रिकेट जगत से सन्यास लिया हुआ है, बता दें कि अब वह अपने झारखंड वाले फार्म हाउस पर खेती करते नजर आते हैं। झारखंड में उनके पास 43 एकड़ की जमीन है जिसमें वह खेती करते हैं। इस वक्त उनके खेत में सरसों की फसल लहलहा रही है। ऐसे में इस लहलहाती हुई फसल के बीच महेंद्र सिंह धोनी ने एक मनमोहक सेल्फी ली है और उसको बकायदा इंटरनेट पर अपलोड किया है।

जबसे महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन क्रिकेट टीम से संन्यास लिया है तब से वह दिल लगाकर खेती कर रहे हैं और खेती में भी खूब नाम कमा रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी के द्वारा बनाई गई ऑर्गेनिक सब्जियां दुबई और यूरोपियन कंट्री भेजी जाती है। इतना ही नहीं बल्कि वह पोल्ट्री फार्म का भी अच्छा खासा कारोबार खड़ा कर चुके हैं। इस वक्त महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं, बीते कुछ दिनों से वह परिवार के साथ है और अपने खेत में लगी सब्जियों का लुफ्त ले रहे हैं। उन्होंने अपने खेत की तारीफ खुद अपने मुंह से की है।

धोनी के फ़ार्म हाउस की तस्वीरें उनके सभी फैंस को पसंद आती है, बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी खेती में इंटरक्रॉपिंग के जरिए सरसों की फसल लगाते हैं। ऐसे में सरसों के बीच में मटर के पौधे भी उगे हुए नजर आ रहे हैं। इंटर क्रॉपिंग के माध्यम से कम जमीन पर ज्यादा से ज्यादा फसल लगा कर मुनाफा कमाया जाता है और यह तकनीक महेंद्र सिंह धोनी को बखूबी पता है।

महेंद्र सिंह धोनी के फ़ार्म हाउस पर पत्ता गोभी शिमला मिर्च, स्ट्रॉबेरी, गोभी, अदरक जैसी अनेकों सब्जियां उगाई जाती है। महेंद्र सिंह धोनी के फार्महाउस का रखरखाव रोशन द्वारा किया जाता है। रोशन कहते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी सब्जियों की दीवानी है, उन्हें हरी सब्जियां खाना अच्छा लगता है। इन दिनों महेंद्र सिंह धोनी के फार्महाउस पर अनेकों लोग सिर्फ तस्वीरें खिंचवाने आ रहे हैं क्योंकि वहां पर सिर्फ सरसों लहरा रही है। सरसों की फसल बेहद ही आकर्षक नजर आती है।

Leave a Comment