M S Dhoni के साथ एक दिन बिताना चाहती हैं पकिस्तान की महिला क्रिकेटर – जानें इसके पीछे का कारण

डेस्क : महेंद्र सिंह धोनी(M S Dhoni) की जितनी भी तारीफ की जाए उतनी कम है बता दें कि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी रहे ग्रेग चैपल ने धोनी की तारीफ में कुछ शब्द कहे थे, जिनमें से हम उसके कुछ अंश आपके आगे लेकर आए हुए हैं। महेंद्र सिंह धोनी के बारे में चैपल ने कहा था कि भारत का वातावरण बहुत अच्छा है जिसके चलते यहां से धुरंधर खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी जैसे लोग उभर कर आते हैं जो कठिन परिस्थितियों में डिसीजन लेना जानते हैं।

sana meer 4

इसी बीच पाकिस्तानी की एक महिला खिलाड़ी जिनका नाम सना मीर है वह धोनी की तारीफ करती देखी गई है। वह दुनिया की नंबर एक महिला खिलाड़ी में आती हैं। बता दें कि वह बेहतरीन गेंदबाजी करती हैं। ऐसे में उन्होंने हाल ही में आईसीसी की लिस्ट में पहले नंबर पर अपना नाम दर्ज किया है। जब उनसे पूछा गया कि आखिर आपका पसंदीदा खिलाड़ी कौन है तो उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिया था।

sana meer 3

बता दें कि जब सना मीर का इंटरव्यू चल रहा था तो उन्होंने एक ऐसी बात कही थी जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा था। यह इंटरव्यू “वॉइस ऑफ क्रिकेट” के चैनल के साथ हुआ था। जब उनसे पूछा गया था कि आखिर वह महेंद्र सिंह धोनी को क्यों पसंद कर ती हैं तो सना मीर ने बताया था कि महेंद्र सिंह धोनी की स्किल्स उनको काफी पसंद आती हैं। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी बतौर खिलाड़ी मैदान पर सभी लोगों का मार्गदर्शन करते नजर आते हैं। इतना ही नहीं बल्कि महेंद्र सिंह धोनी के साथ दुनिया का हर खिलाड़ी समय बिताने की इच्छा रखता है।

sana meer 2

जब सना मीर से पूछा गया था कि आखिर वह अपना पूरा दिन किसके साथ बिताना चाहती हैं तो उन्होंने बताया था कि वह अपना पूरा दिन धोनी के साथ गुजारना चाहती हैं, बताते चलें कि महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही इंडियन क्रिकेट टीम से संन्यास ले लिया हो लेकिन आज भी वह लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ते हैं फिलहाल तो वह अपने रांची वाले फार्म हाउस पर खेती कर रहे हैं। ऐसे में साल भर में वह आसानी से करोड़ों रुपया कमा लेते हैं। क्रिकेट जगत ही नहीं बल्कि अन्य जगत में भी महेंद्र सिंह धोनी का लोहा माना जाता है

Leave a Comment