जब महेंद्र सिंह धोनी को खरीदने के लिए अपना पैजामा तक बेचने को तैयार हो गए थे शाहरुख़ खान – जानिए किस्सा

डेस्क : महेंद्र सिंह धोनी इस वक्त सभी लोगों के पसंदीदा क्रिकेट प्लेयर हैं। फिलहाल तो वह क्रिकेट की दुनिया को अलविदा कह चुके हैं लेकिन आईपीएल में अभी भी नजर आते हैं। लंबे समय से आईपीएल की टीमों के मालिक महेंद्र सिंह धोनी को अपनी टीम में रखना चाहते हैं, जिसके लिए वह मनचाही बोली लगाते हैं।

dhoni 3

ऐसे में बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता शाहरुख खान उनको कोलकाता नाइट राइडर में रखना चाहते हैं लेकिन CSK यानी की चन्नई सुपर किंग ने इस बार भी महेंद्र सिंह धोनी को रिटेन कर लिया है। धोनी अन्य खिलाड़ियों से जरा हटके हैं, ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक समय पर शाहरुख खान ने धोनी को खरीदने के लिए अपने कपड़े तक बेचने के लिए तैयार हो गए थे। बता दें की महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग को चार बार ट्रॉफी दिला चुके हैं और 9 बार फाइनल तक ले जा चुके हैं। दरअसल यही कारण है कि धोनी को हर कोई चाहता है।

dhoni 2 1

चेन्नई सुपर किंग ने धोनी को इस बार 12 करोड़ रूपए देकर अपने पास रख लिया है। बता दें कि आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी की सबसे ज्यादा सैलरी है। चलिए अब जानते हैं वह किस्सा, दरअसल यह बात उन दिनों की है जब शाहरुख खान 2017 में धोनी को अपनी टीम में रखना चाहते थे। ऐसे में उन्होंने बोला था कि – यार मैं तो उसे अपना पैजामा भी बेचकर टीम में रखना चाहता हूँ, लेकिन वो आए तो नीलामी में।

dhoni 1 1

शाहरुख खान इस बात को बखूबी समझते हैं कि धोनी जिस टीम में होते हैं, उस टीम की इंपॉर्टेंस बढ़ जाती है। ऐसे में धोनी को वह हर पैंतरा पता होता है जिस के मुताबिक टीम को फाइनल तक ले जाया जाता है, बता दें कि आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। उनके जैसा कैप्टन हमने आज तक नहीं देखा।

Leave a Comment