M.S dhoni के Garage में आई सबसे तेज रफ़्तार वाली Yamaha RD 350 – पावर जान के दंग रह जाएंगे आप

डेस्क : क्रिकेट के जाने माने लीजेंड M.S Dhoni अपने पास बहुत सारी क्लासिक कारों और मोटरसाइकिलों के साथ रहते हैं। उन्होंने हाल ही में अपने गैरेज में एक खूबसूरत Yamaha RD350 रखी है। इस मोटर साइकिल को मैसूर के सैयद जदीर द्वारा कस्टम-निर्मित किया गया है जो अपने आप में काफी सुन्दर नजर आ रही है। धोनी फार्महाउस पर दो RD350 लाए थे।

yam2

हाल ही की तस्वीरों में एम.एस. धोनी अपनी दोनो RD350 को चेक कर रहे हैं। दोनों मोटरसाइकिल अलग रंग की हैं। एक पीला मॉडल है और एक हरा मॉडल है। यह तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। यह जानकारी खुद सैयद ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की है। हरी वाली मोटरसाइकिल स्पोर्ट्स एडिशन है। दूसरी मोटरसाइकिल को सिर्फ प्रदर्शन के लिए लाया गया है। मोटरसाइकिल पर धोनी का ऑटोग्राफ भी मौजूद है। मोडिफिकेशन के बाद यह बाइक पूरी तरह से नए लुक में ढल गई है।

yam 1

मोटरसाइकिल को बदलने के लिए सारे पार्ट्स भारत से ही लिए गए थे। यह मोटरसाइकिल 29 kW (39.4 PS) उत्पन्न करती है। इस मोटरसाइकिल में डिस्क ब्रेक के बजाय ड्रम ब्रेक लगा हुआ है। इस मोटरसाइकिल में काफी ज्यादा रोक शक्ति है। ऐसे में जो भी इस मोटरसाइकिल पर बैठता है वह काफी डरा हुआ महसूस करता है। अभी तक यह Yamaha RD350 की मांग बाजार में बराबर बनी हुई है। तस्वीरों माध्यम से साफ़ पता लग रहा है की धोनी को यह बाइक काफी पसंद है।

Leave a Comment