Bihari Reporter

बिहारी रिपोर्टर

M.S धोनी की ये कुछ तस्वीरें साबित करती हैं कि वे सच में जमीन से जुड़े महान क्रिकेटर है..देखें Photos

डेस्क: कभी गलियों में क्रिकेट खेलने वाला सितारा आज दुनिया भर में अपना नाम दर्ज करवा चुका है.. तो वो महेंद्र सिंह धोनी., आज पूरे भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में एक महान क्रिकेटर के रूप में जाने जाते हैं, धोनी एक ऐसे क्रिकेट खलाड़ी हैं, जिन्हें लोग सिर्फ पसंद ही नहीं करते बल्कि उन्हें अपने दिलों में बसा कर रखते हैं, कई बार तो एम एस धोनी के प्रशंसक उनसे मिलने के लिए 2000 किलोमीटर दूर यात्रा करके उनके घर पहुंच जाते हैं, इससे सब साबित होता है कि आज भी करोड़ों भारतीय के दिल में एमएस धोनी बसे हुए हैं,

MS dhoni

बता दे की MS Dhoni इंडिया टीम क्रिकेट 2007 से 2016 तक इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान रहे हैं, इसके साथ ही वे एक बेहतरीन विकेट कीपर के रूप में भी जाने जाते हैं, खेल में उनका माइंड गेम कई बार टीम इंडिया को जित का सेहरा पहना चूका हैं, अगर बात करें वर्ल्ड कप की तो साल 2011 में धोनी के बदौलत ही भारत के हिस्से में यह कफ आया था,

Dhoni

अब मुद्दे की बात पर आते हैं, बता दे की धोनी के पास इतना पैसा, धन, दौलत, शौरत है, बावजूद भी आज एक आम इंसान की तरह जिंदगी जीते हैं, आसान भाषा में कहे तो जमीन से जुड़े.. समय समय पर हमें धोनी से जुड़ी ऐसी चीजें देखने को मिलती रहती हैं जो हमें बताती हैं कि ये इंसान दिल का बड़ा ही अच्छा हैं।

बता दे की धोनी हमेशा से ही शो ऑफ वाली चीजों से दूर रहे हैं, उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम का कप्तान बनने के लिए जीवन में जो संघर्ष किया हैं उसे वे आज तक नहीं भूले हैं। इसलिए, वे हमेशा खुद को एक आम इंसान की तरह ही ट्रीट करते हैं, माही के अंदर अभिमान नाम का कोई चीज नहीं है, यही चीज उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती हैं,

Dhoni outlets

बता दे की धोनी बाइक के बहुत बड़े शौकीन है, वे अपनी बाइक हमेशा खुद ही साफ़ और रिपेयर करते हैं, इससे ये साबित होता हैं कि वे सिर्फ शो ऑफ के लिए बाइक नहीं चलाते हैं बल्कि उन्हें दिल से ये काम पसंद हैं। वरना उनके जैसा बड़ा आदमी अपनी बाइक का मेंटेनेंस किसी और से ही करवाता। धोनी को कई बाद क्रिकेट ग्राउंड में जमीन पर ही झपकी लेते हुए देखा गया हैं, उन्हें इस बात में जरा सी भी हिचक नहीं होती हैं कि उनके जैसा बड़ा सितारा जमीन पर लेटा हैं।

सबसे सोचने वाली बात यह है कि करोड़ो रुपए होने के बावजूद भी धोनी अपनी हेयर कट किसी महंगे या फेंसी सलून में नहीं करवाते हैं, बल्कि वे किसी भी लोकल नाई से ही अपनी हेयर कटिंग करवाते हैं। धोनी अपने घर की छोटी छोटी चीजों का ध्यान भी खुद ही रखते हैं, यदि घर में कोई मरम्मत या छोटे मोटे काम की जरूरत हो तो इसे वे खुद ही कर देते हैं।

बता दे की क्रिकेट के अलावा धोनी को फूटबॉल मैच खेलने का भी बड़ा शौक हैं, धोनी को बारिश में भीगना और एन्जॉय करना भी पसंद हैं, धोनी को आम आदमी की तरह रहना और साईकिल चलाना भी पसंद हैं। धोनी में ही वो बात हैं जो बिना किसी की परवाह किये कहीं भी जमीन पर लेट आराम फरमा सकते हैं।

ये भी पढ़ें   कौन हैं इब्राहिम जादरान? जिन्होंने खूंखार बल्लेबाजी से शुभमन का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *