जब M S Dhoni की इस बात से दिन-रात परेशान हो गई थी लता दीदा – जानिए धोनी को लेकर क्या कहा

डेस्क : भारत की मशहूर गायिका लता मंगेशकर 92 वर्ष की आयु में हम लोगों को छोड़कर चली गई, बता दे कि वह 29 दिनों से अस्पताल में भर्ती थी। ऐसे में उनका लंबे समय तक इलाज चला लेकिन उम्र के आखिरी समय में उनको कोई नहीं बचा पाया। बता दें कि उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली।

image

लता मंगेशकर एक ऐसी गाइका थी जिनके जाने के बाद कई लोगों के आँखों में आंसू थे। बता दें कि बॉलीवुड जगत ही नहीं बल्कि पॉलिटिकल जगत के कई लोग उनको श्रद्धांजलि देने आए थे। लता मंगेशकर ने शुरू से ही क्रिकेट के प्रति अपना बेहतरीन योगदान दिया है, लता मंगेशकर के सिर पर क्रिकेट की दीवानगी चढ़ी रहती थी। जब इंडिया ने 1983 में वर्ल्ड कप जीता था तो उन्होंने स्पेशल कंसर्ट करवा के खिलाड़ियों के लिए पैसे जुटाए थे। वह सचिन तेंदुलकर को खूब पसंद करती थी, इतना ही नहीं बल्कि महेंद्र सिंह धोनी उनको बहुत अच्छे लगते थे।

m s dhoni

जब महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट छोड़ने का फैसला लिया था तो हर कोई परेशान हो गया था। ऐसे में यह खबर लता मंगेशकर तक पहुंच गई थी, तब लता मंगेशकर ने भी कहा था कि मुझे यह पसंद नहीं है की धोनी क्रिकेट छोड़ दे। लता मंगेशकर ने 11 जुलाई 2019 को ट्विटर के माध्यम से महेंद्र सिंह धोनी को कहा था कि आप संन्यास लेने के बारे में बिल्कुल भी ना सोचे।

m s dhoni tweet

लता मंगेशकर ने ट्वीट करके कहा था कि नमस्कार महेंद्र सिंह धोनी जी आज कल मुझे सुनाई दे रहा है की आप रिटायर होने का सोच रहे हैं, कृपया करके ऐसा मत सोचिए क्योंकि देश को आपकी जरूरत है और मैं आपसे रिक्वेस्ट कर रही हूं कि आप रिटायरमेंट ना लीजिए। बताते चलें कि महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था, वह अपने पूरे जीवन काल में एक बेहतरीन क्रिकेटर रहे हैं। उन्होंने भारत को अनेकों उपलब्धियां हासिल करवाई है, जिसमें आईसीसी ट्रॉफी के साथ-साथ T-20 वर्ल्ड कप शामिल है।

Leave a Comment