जब M.S Dhoni को सरे मैदान में सुननी पड़ी थी गंदी गालियाँ, इस वजह से टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी ने किया था धोनी का अपमान
डेस्क : महेंद्र सिंह धोनी की क्रिकेट खेल जगत में बहुत ज्यादा इज्जत है। उन्हें कई लोग क्रिकेट के भगवान के रूप में देखते हैं। क्रिकेट खिलाड़ी और इस खेल को बारीकी से समझने वाले महेंद्र सिंह धोनी की काफी इज्जत करते हैं, बता दें कि उनका दिया हुआ कोई भी ज्ञान, गुरु ज्ञान के समान है। ऐसे में जब भी वह किसी नए खिलाड़ी को सलाह देते हैं तो वह उनका शिष्य बन जाता है।

एक वक्त ऐसा भी था जब महेंद्र सिंह धोनी को एक मैच में खूब गालियां सुननी पड़ी थी। बता दे की एक सीनियर खिलाड़ी था जिसने महेंद्र सिंह धोनी को खूब गंदी गंदी गालियां दी थी। ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी को आशीष नेहरा ने खूब अपमान जनक शब्द कहे थे। एक समय पर वह उनके सीनियर हुआ करते थे। यह बात 2005 की है, जब महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में नया कदम रखा था।

ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि 2005 में भारत का मैच पाकिस्तान से हो रहा था। ऐसे में आशीष नेहरा बोलिंग कर रहे थे, बोलिंग करते ही बैट्समैन के बैट से कट लगा और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी एवं स्लिप में खड़े राहुल द्रविड़ के बीच से गेंद निकल गई, जिस पर आशीष नेहरा बौखला गए और महेंद्र सिंह धोनी को गालियां देने लगे। उस वक्त महेंद्र सिंह धोनी ने वह सारी गालियां सही और जूनियर खिलाड़ी की तरह अपने सीनियर खिलाड़ी का आदर किया।

इस मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ी शाहिद अफरीदी का 10 रन पर कैच छूट गया था जिसके बाद उन्होंने मात्र 23 गेंदों में 40 रन ठोक दिए थे और पाकिस्तान ने भारत को 316 रनों का बड़ा स्कोर दे दिया था। एक इंटरव्यू में आशीष नेहरा खुद इस बात से शर्मिंदा थे कि उन्होंने इस तरह के अपशब्द महेंद्र सिंह धोनी को कहे थे। आज के समय में भी लोग क्रिकेट जगत में उनका लोहा मानते हैं।