Bihari Reporter

बिहारी रिपोर्टर

महेंद्र सिंह धोनी के फैन हुए WWE रेस्टलर John Cena, इंस्टाग्राम पर जताया…

महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वाले सिर्फ भारत में नही बल्कि पूरी दुनिया में मौजूद हैं।धोनी के लिए खबरों में बने रहना कोई नई बात नही है, हर रोज भारत के पूर्व कप्तान सुर्खियों में बने रहते हैं। क्रिकेट हो या फिर रियल लाइफ हर जगह धोनी फैंस के दिलों पर राज करते हैं। ताजा मामला अमेरिका से आया है जहां WWE रेसलर एवम हॉलीवुड अभिनेता John Cena ने धोनी के लिए अपना प्यार दिखाया है।

दरहसल John Cena ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर धोनी की तस्वीर पोस्ट की है जिसके बाद दोनो के फैंस खुशी से झूम रहे हैं।पूरी दुनिया से फैंस अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी एक इंस्टा यूजर ने लिखा कि ‘John Cena भी धोनी के दीवाने हैं ’ , तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा ‘ अब wwe में भी क्रिकेट के फैंस हैं’. बता दें कि John Cena WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार रेसलर के रूप में जाने जाते हैं और उन्होंने wwe सहित हॉलीवोड फिल्मों में अपनी छाप छोड़ी है। John Cena आए दिन अपने इंस्टा हैंडल पर तस्वीर पोस्ट करते रहते हैं जिसपर उनके फैंस प्रतिक्रिया देते हैं। लेकिन भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का तस्वीर पोस्ट कर John Cena ने धोनी के लिए प्यार दर्शाया है।

ये भी पढ़ें   IPL 2023 final: यहां फ्री में देखें GT vs CSK का लाइव मैच, देखें डीटेल्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *