लोग जब भी घूमने का प्लान बनाते हैं, तो कोई अपने पार्टनर या परिवार संग जाता है, तो कोई अपने दोस्तों संग ट्रिप प्लान करता है। तो कोई सिंगल एंजॉय करते हैं।

BY KUMARI MILI

हम  दोस्तों संग जमकर मस्ती कर सकते हैं, कहीं भी घूमने का प्लान कर सकते हैं, पार्टी कर सकते हैं और एडवेंचर भी कर सकते हैं आदि। चारो ओर हरियाली और कैंपिंग का मज़ा ही अलग हैं।

इस वेलेंटाइन आप अगर अपनी स्पाउज या फिर अपने फ्रेंड सर्कल के साथ कही ट्रिप का प्लान कर रहे है तो इन जगहों को जरूर देखें।

 केम्पटी फॉल जाकर खूब मस्ती कर सकते हैं। इस वॉटरफॉल में काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। यहां नहाने का तो अलग मजा है ही, साथ ही यहां आप अपने दोस्तों संग शानदार तस्वीरें भी क्लिक करवा सकते हैं।

गनहिल यहां की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है। मसूरी जाने वाले पर्यटक यहां जरूर जाते हैं। यहां से बर्फ से ठकी पहाड़ियां और सूरज की झलक साफ देखी जा सकती है, जो हर किसी का दिल जीत लेती है। 

मसूरी की मॉल रोड बाकी जगहों से काफी अलग है।  इस मॉल रोड में जहां एक तरफ खरीदारी करने के लिए कई मुख्य स्टोर हैं, तो वहीं यहां खाने के लिए अच्छे रेस्टोरेंट भी हैं।

मसूरी में क्लाउड एंड जाने का अपना अलग मजा है। जैसा कि इसके नाम से ही पता चल रहा है कि यहां आप बादलों को बेहद ही पास से देख सकते हैं। यहां दोस्तों संग आप जा सकते हैं और ये जगह काफी शांत भी है।

for more stories

or visit