मेकअप करना हर महिला को पसंद होता है। महिलाएं मेकअप के लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को फॉलो करती है। यामी गौतम ने इंस्टाग्राम पर अक्सर नो मेकअप मेकअप लूक शेयर करती रहती है।

BY KUMARI MILI

यामी गौतम अक्सर सटल मेकअप और बोल्ड आई मेकअप ने नज़र आती है। सोशल मीडिया पर उनके फैशन से लेकर ग्लैम मेकअप लुक को काफी पसंद किया जाता है।

आप भी यामी गौतम के नो मेकअप लुक को आसानी से रिक्रिएट कर सकते है। चलिए जानते है यामी गौतम के मेकअप को क्रिएट करने के स्टेप बाय स्टेप गाइड।

मेकअप करने से पहले चेहरे पर प्राइमर का इस्तेमाल करना चाहिए। प्राइमर लगाने से फाउंडेशन को आसानी से ब्लेंड किया जा सकता है।

यामी गौतम मेकअप काफी नेचुरल करना पसंद करती है। नेचुरल लुक के लिए आप वॉटर बेस्ट फाउंडेशन लगाने से चेहरे पर नेचुरल लुक आएगा साथ ही स्मूद फिनिश लुक मिलेगा।

इसके बाद आप अपने चेहरे को कोन्टूर करें। कोन्टूर को अपने चीकबोन्स पर लगाएं। इससे आपके चीक्स पर शिमरी लुक आएगा।

आई मेकअप के लिए सबसे पहले अपनी आंखों पर एक सटल और न्यूड कलर का आईशैडो लगाकर बेस बना लें। इसके बाद आंखों पर ब्लू कलर का आई शैडो लगाएं।

कोई भी आईशैडो लगाने के बाद आंखों में काजल लगाएं। खूबसूरत आई मेकअप के लिए अपनी लैशेज पर काफी सारा मस्कारा लगाएं। इसके बाद आईब्रो पर लाइट ब्राउन पेसिंल से आईब्रो को शेप दें।

आई मेकअप करने के बाद अपने लिप्स पर लाइट ब्राउन कलर की लिपस्टिक लगाएं। लिपस्टिक लगाने के बाद चीक्स पर लाइट पिंक कलर का ब्लशर लगाएं।

for more stories