बिहार में बढ़े हुए पेट्रोल-डीज़ल के दाम का जिम्मेदार कौन – CM नितीश कुमार ने कही ये बात
डेस्क : भारत में इस वक्त पेट्रोल और डीजल के रेट आसमान छू रहे हैं। ऐसे में सरकार की क्या मंशा है यह किसी को समझ नहीं आ रही है। लेकिन सरकार की मंशा से आम आदमी को इतना फर्क नहीं पड़ता जितना आम आदमी को उसकी जेब से निकलते हुए पैसों का पड़ता है। लोगों की जेब से आए दिन 100, 200 और 500 का नोट ऐसे निकल जा रहा है जैसे हवा में उड़ता रुमाल।
कुछ समय पहले नीतीश कुमार अपना विवादित बयान देते नजर आए थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि हम इलेक्ट्रिक वाहन का प्रयोग करते हैं और बाकी लोगों को भी इलेक्ट्रिक वाहन का प्रयोग करना चाहिए। यह सालाह उन्होंने बसंत पंचमी से पहले दी थी। कुछ समय पहले जब वह अपने आवास से बाहर निकल रहे थे तो मीडिया कर्मियों ने उनको घेर लिया और पूछा कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने ज्यादा क्यों बढ़े हुए हैं। इस पर आपको क्या कहना है ? तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वह बखूबी जानते हैं और समझते हैं कि पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं, और बढ़े हुए दाम किसी को पसंद नहीं आते हैं।
उन्होंने सिर्फ हां भरा और इस बात को माना कि पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं। लेकिन, इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं की और गाड़ी में बैठ चले गए। बता दें कि बिहार के सीमाओं से सटे गांव में इस वक्त पेट्रोल और डीजल लेने के लिए लोग नेपाल का रुख कर रहे हैं। कई लोग बड़े-बड़े कनस्तर लेकर आ रहे हैं और पेट्रोल डीजल भरकर वापस ले जा रहे हैं। नेपाल में पेट्रोल 22 रूपए भारत के मुकाबले सस्ता है। इसके चलते लोग नेपाल से पेट्रोल भरवा रहे हैं।