सड़क से गुजरते हुए अक्सर हम कई मकान, दुकान और इमारत को टूटते और बनते हुए देखते हैं। ऐसी जगह पर एक चीज कॉमन होती है और वह है हरे रंग का पर्दा या कपड़ा। कंस्ट्रक्शन साइट पर अक्सर ही टूट रही है या बन रहे बिल्डिंग को हरे रंग के कपड़े से ढका जाता है। क्या आपको इसके पीछे की वजह पता है?
घरों के निर्माण या टूटने के बाद हरे से ढकने के पीछे तर्क दिया जाता है कि इससे कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे लोगों का ध्यान कहीं ओर नहीं भटकता है। ऐसा कहा जाता है कि ज्यादा ऊंचाई पर काम कर रहे लोगों को डर लगता है।ज्यादा ऊंचाई पर काम कर रहे लोगों को नीचे की तरफ देखने में डर लगता है। उनका मन घबराने लगता है। इसलिए हरे परदे का इस्तेमाल किया जाता है।

पर्दा से ढके होने पर मजदूरों का ध्यान नीचे की तरफ नहीं जाता।माना जाता है कि जब कंस्ट्रक्शन का काम होता है तो काफी धूल, मिट्टी और सीमेंट उड़ते हैं। ऐसे में आसपास के लोगों को या फिर रास्ते से गुजरने वालों को काफी परेशानी होती है। इस परेशानी से बचाव के लिए परदे का इस्तेमाल किया जाता है। जिससे कि धूल मिट्टी ज्यादा ना उड़ सके।ऐसे में सवाल यह उठता है कि इसके लिए हरा पर्दा ही क्यों और किसी रंग का क्यों नहीं? इसका कारण है कि अन्य रंगों की अपेक्षा हरा रंग ज्यादा दूर से ही नजर आ जाता है। इसके अलावा यह जरा सी भी लाइट पड़ने पर तेजी से रिफ्लेक्ट करता है।

यहाँ दी गई जानकारी पाठकों की डिमांड पर तैयार की गई है। इसका किसी व्यक्ति विशेष से कोई संबंध नहीं है। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो कमेंट करके जरूर बताएं हम आपको ऐसी और जानकारी देने के लिए तत्पर हैं।
