बागेश्वर धाम पहुंचे भोजपुरी सुपरस्टार Khesari Lal Yadav, भक्ति गीत गाकर लोगों को किया मंत्रमुग्ध

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। तस्वीर में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) बागेश्वर धाम में नजर आ रहे हैं।

यहां पर उन्होंने पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Pandit Dhirendra Shastri) का आशीर्वाद लिया। बागेश्वर धाम पहुंचे खेसारी लाल यादव ने खुद अपने X अकाउंट (ट्विटर) से यह तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Pandit Dhirendra Shastri) का आशीर्वाद लेते दिखाई दे रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने X अकाउंट (ट्विटर) से पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री संग अपनी तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,

“परमपूज्य सरकार बागेश्वर धाम पीठ के पावन सानिध्य में”।

खेसारी लाल यादव

बता दें कि भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव से पहले मनोज तिवारी और अक्षरा सिंह जैसे कलाकार भी बागेश्वर धाम बाबा का आशीर्वाद लेने आ चुके हैं।

खेसारी लाल यादव के बारे में

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) के सुपरस्टार माने जाते हैं। उनका जन्म साल 1986 में बिहार के सिवान में हुआ। उन्होंने साजन चले ससुराल से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। उसके बाद उन्होंने मेहंदी लगा के रखना, लिट्टी चोखा, नागिन, दुल्हन वही जो पिया मन भावे समेत कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।