लंदन साइंस म्यूजियम के तर्ज पर बनेगा पटना की साइंस सिटी, CM Nitish ने की घोषणा!

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) लंदन की यात्रा पर हैं। इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने लंदन साइंस म्यूजियम का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने यह घोषणा की है कि लंदन साइंस म्यूजियम के तर्ज पर ही पटना साइंस सिटी बनाई जाएगी।

पटना साइंस सिटी के निर्माण के बाद यहां पर आए स्टूडेंट्स को बड़े ही सरलता से विज्ञान के सिद्धांतों को समझाया जाएगा। जिससे छात्राओं में साइंस को लेकर इंटरेस्ट बढ़ेगा। नीतीश कुमार ने यह ऐलान किया है कि पटना साइंस सिटी में लंदन साइंस म्यूजियम जैसी मॉडर्न टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाएगा।

एक हफ्ते के दौरे पर हैं सीएम नीतीश कुमार

सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) अभी लंदन में है। उनका यह दौरा हफ्ते भर का है। 14 मार्च को वे भारत लौटेंगे। इस दौरे पर नीतीश कुमार के साथ पूर्व मंत्री और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा के अलावा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार हैं।

विदेश दौरे पर करेंगे बिहार के प्रवासियों से मुलाकात

इस विदेश दौरे के दौरान सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) विदेश में रह रहे बिहार के प्रवासियों से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही स्कॉटलैंड के कई निवेशकों से मिलकर उन्हें बिहार में निवेश करने के लिए आमंत्रित करेंगे।