कौन हैं बिहार का सत्यम कुमार? महज 13 साल की उम्र में किया IIT और 24 साल में PHD…

Satyam Kumar of Bihar : देश में ऐसे कई नाम हैं जो अपनी मेहनत के दम पर पूरी दुनिया में परचम लहरा रहे हैं। इसमें एक नाम शामिल है सत्यम कुमार का। बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले सत्यम कुमार ने महज 13 साल की उम्र में आईआईटी-जेईई पास कर इतिहास रच दिया। अब वह विदेशों में अपने काम से परचम लहरा रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में।

कौन हैं बिहार के सत्यम कुमार?

2012 में, जब सत्यम कुमार सिर्फ 13 साल के थे, तब वह आईआईटी जेईई में 670 की अखिल भारतीय रैंक (एआईआर) हासिल करके सबसे कम उम्र के आईआईटी के छात्र गए। सत्यम का जन्म बिहार के भोजपुर जिले में एक किसान परिवार में हुआ था। भले ही सत्यम का जन्म छोटे घर में हुआ, लेकिन उसके सपने बड़े थे।

कम उम्र में ही सत्यम कोचिंग के लिए कोटा, राजस्थान चले गए। महज 12 साल की उम्र में उन्होंने 2011 में पहली बार जेईई क्रैक किया और 8137 एआईआर हासिल की। इसके बाद सत्यम ने अपनी रैंक सुधारने के लिए 13 साल की उम्र में 2012 में दोबारा जेईई परीक्षा दी और 670वीं रैंक हासिल की। इसके बाद वह आईआईटी कानपुर में पढ़ाई करने चले गए।

एप्पल वालों ने खुद सत्यम से किया संपर्क

सत्यम ने आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक और एम.टेक दोनों पूरा किया। इसके बाद उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई पर फोकस किया। इसके बाद सत्यम ने ऑस्टिन में टेक्सास विश्वविद्यालय से पीएचडी की।

जहां उन्होंने मशीन लर्निंग के क्षेत्र में अपनी क्षमता दिखाई। इस समय सत्यन केवल 24 वर्ष के थे। सत्यम तब सुर्खियों में आए जब एप्पल कंपनी ने खुद उन्हें अपनी कंपनी में इंटर्नशिप का ऑफर दिया। सत्यम ने एप्पल में चार महीने तक इंटर्नशिप की और अपने काम से सभी को प्रभावित किया।