शादी के तीन महीने बाद ही पवन सिंह की पहली पत्नी ने उठाया था बड़ा कदम – पति के इस हरकत की वजह से दी थी जान
डेस्क : भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर पवन सिंह आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है। बता दें कि जब भी वह अपनी पहली पत्नी को याद करते हैं तो भावुक हो जाते हैं। एक समय पर वह भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ भी नजर आए थे लेकिन उनके साथ उनकी जोड़ी लंबी नहीं चली। पवन सिंह और विवादों से उनका नाता लम्बे समय तक रहा है। फिलहाल के लिए पवन सिंह अपनी पत्नी ज्योति के साथ रह रहे हैं और एक अच्छा शादीशुदा जीवन व्यतीत कर रहे हैं, लेकिन हमेशा से ही उनकी जिंदगी इतनी सरल नहीं थी। आज हम आपको उनकी जिंदगी की ऐसी बात बताने वाले हैं जिसको जानकर आप चौक हो जाएंगे।

पवन सिंह की पहली पत्नी का नाम नीलम था। नीलम दिखने में बेहद ही खूबसूरत थी। साल 2014 में उनकी शादी हुई थी, लेकिन जब उनकी शादी हुई तो वह ज्यादा लंबी नहीं चल पाई क्योंकि शादी के तुरंत बाद पवन सिंह और नीलम को मुंबई शिफ्ट होना पड़ा। अक्सर ही काम के सिलसिले में वह बाहर रहते थे। 24 घंटे शूटिंग में व्यस्त रहना और अनेकों कॉन्ट्रैक्ट साइन करना उनकी पूरी दिन की लिस्ट में शामिल रहता था। काम के सिलसिले में वह नीलम को समय नहीं दे पाते थे जिसके चलते नीलम अवसाद का शिकार हो गई थी। नीलम ने पंखे से लटकर जान दे दी थी यह सारा घटनाक्रम मात्र 3 महीने में हो गया था।

आज के समय में जब भी उनकी पहली पत्नी का जन्मदिन आता है तो पवन सिंह लोगों की मदद करते हैं। उनके जन्मदिन पर वह उनको याद करते हैं। हाल ही में जब उन्होंने अपनी पत्नी को याद किया तो सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा कि मेरे जीवन की सबसे बड़ी छती…. भगवान हर इंसान के जीवन में खुशी नहीं देता। आप मेरे जीवन में थी और आजीवन रहेंगी। ईश्वर आपको खुशियां दें। जिस दिन पवन सिंह अपनी पत्नी को याद करते हैं उस दिन वह घर में पूजा करवाते हैं।

जब पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम इस दुनिया को छोड़ कर चली गई तो उन्होंने फैसला किया था कि वह दूसरी शादी करेंगे। ऐसे में पवन सिंह ने बलिया की ज्योति से 2018 में शादी की थी। फिलहाल के लिए वह खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं लेकिन जब भी उन्हें मौका मिलता है तो वह अपनी पहली पत्नी को याद करना नहीं भूलते। यह पवन सिंह के अंदर की नरमी को दिखाता है। यदि उनके जीवन की बात करें तो उन्होंने 2007 में रंगली चुनरिया तोहरे नाम भोजपुरी गाने से भोजपुरी इंडस्ट्री में एंट्री मारी थी। इसके बाद उनकी लॉलीपॉप लागेलू फिल्म आई थी जो काफी फेमस हुई थी। यह गाने और फिल्म उनके विदेशों तक फेमस हुए थे।