Gold Silver Price Update : सोने-चांदी की कीमतों में आया बड़ा उछाल, चेक करें नया रेट….

Gold Silver Price Update : पिछले साल सोने के भाव में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले साल सोना 64 हजार के पार तक पहुंच गया था। इस साल की बात करें तो इस साल के शुरुआत से ही सोने के भाव में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं देखी जा रही है।

पिछले महीने की बात करें तो पिछले महीने सोने के भाव में मामूली उतार-चढ़ाव देखी गई। वही आज काफी दिनों बाद सोने के भाव में लंबी उछाल देखी गई है। आज सोना 330 रुपए महंगा हो गया है। आईए जानते हैं आज कितना है सोने-चाँदी का भाव।

सोने के भाव में आई बड़ी उछाल

दिल्ली के सराफा बाजार में आज 2 March के दिन सोने और चांदी के भाव जारी कर दिए गए हैं। आज सप्ताह के छठे दिन सोने के भाव आसमान पर पहुंच गए है। आईए जानते हैं आज कितना है सोने का भाव?

आज 2 March के दिन दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 63,160 रूपए है। वहीं कल यानी कि शुक्रवार के दिन भी 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 62,830 रूपए था।

10 ग्राम 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज इसका भाव 57,900 रुपए किलो है। वही कल इसका भाव 57,590 रुपए किलो था।

चांदी हुआ 300 रूपए महंगा

पिछले साल चांदी के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। वहीं अगर इस साल की बात करें तो इस साल की शुरुआती से ही चांदी के भाव में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले महीने चांदी के भाव में लगातार गिरावट देखी गई। वहीं आज लगातार दूसरे दिन चांदी के भाव में 300 रूपए की उछाल दर्ज की गई है।

आज की बात करें तो आज सप्ताह के छठे दिन चांदी के भाव में 300 रूपए की बढोतरी देखने को मिला है। आज चांदी 74,500 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। वहीं कल इसका भाव 74,200 रूपए प्रति किलो था।

विभिन्न शहरों में सोने के भाव-

पटना

  • 62,210 (24 कैरेट)
  • 57,950 (22 कैरेट)

दिल्ली

  • 63,310 (24 कैरेट)
  • 58,050 (22 कैरेट)

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़

  • 62,700 (24 कैरेट)
  • 57,950 (22 कैरेट)

नोएडा

  • 63,310 (24 कैरेट)
  • 58,050 (22 कैरेट)

मुंबई

  • 63,160 (24 कैरेट)
  • 57,900 (22 कैरेट)

कोलकता

  • 62,830 (24 कैरेट)
  • 57,590 (22 कैरेट)