Gold-Silver Price Update : 65 हजार के पार पहुंच सोना, लगातार बढ रहे चांदी के भी दाम, जानें- नया रेट…

Gold-Silver Price Update : पिछले साल सोने के भाव में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले साल सोना 64 हजार के पार तक पहुंच गया था। इस साल की बात करें तो इस साल के शुरुआत से ही सोने के भाव में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं देखी जा रही है। पिछले महीने की बात करें तो पिछले महीने सोने के भाव में मामूली उतार-चढ़ाव देखी गई।

वही, इस महीने सोने के भाव काफी उछाल देखने को मिल रही है। आज की बात करें तो आज सोने के भाव में मामूली बढोतरी देखने को मिल रही है। आईए जानते हैं आज कितना है सोने-चाँदी का भाव।

सोने के भाव में आई मामूली उछाल

दिल्ली के सराफा बाजार में आज 6 March के दिन सोने और चांदी के भाव जारी कर दिए गए हैं। आज सप्ताह के तीसरे दिन सोने के भाव में बढोतरी देखने को मिली है। आईए जानते हैं आज कितना है सोने का भाव?

आज 6 March के दिन दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 64,860 रूपए है। वहीं कल यानी कि मंगलवार के दिन 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 64,850 रूपए था। 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज इसका भाव 59,460 रुपए किलो है। वही कल इसका भाव 58,450 रुपए किलो था।

चांदी हुआ 100 रूपए मंहगा

पिछले साल चांदी के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। वहीं अगर इस साल की बात करें तो इस साल की शुरुआती से ही चांदी के भाव में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले महीने भी चांदी के भाव में लगातार गिरावट देखी गई। वही इस महीने चांदी के भाव में उछाल दर्ज की जा रही है।

आज की बात करें तो आज सप्ताह के तीसरे दिन चांदी के भाव में 100 रूपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज चांदी 74,800 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। वहीं कल इसका भाव 74,700 रूपए प्रति किलो था।

विभिन्न शहरों में सोने के भाव-

पटना

  • 64,910 (24 कैरेट)
  • 59,510 (22 कैरेट)

दिल्ली

  • 65,010 (24 कैरेट)
  • 59,610 (22 कैरेट)

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़

  • 65,330 (24 कैरेट)
  • 59,550 (22 कैरेट)

नोएडा

  • 65,010 (24 कैरेट)
  • 59,610 (22 कैरेट)

मुंबई

  • 64,860 (24 कैरेट)
  • 59,460 (22 कैरेट)

कोलकता

  • 64,860 (24 कैरेट)
  • 59,460 (22 कैरेट)