Gold-Silver Price Update: सोने-चांदी के नए रेट जारी, जानें- क्या है आपके मार्केट का लेटेस्ट रेट…

Gold-Silver Price Update: पिछले साल सोने के भाव में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले साल सोना 64 हजार के पार तक पहुंच गया था। इस साल की बात करें तो इस साल के शुरुआत से ही सोने के भाव में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं देखी जा रही है। पिछले महीने की बात करें तो पिछले महीने सोने के भाव में मामूली उतार-चढ़ाव देखी गई।

वही इस महीने सोने के भाव काफी उछाल देखने को मिल रही है। आज की बात करें तो आज सोने के भाव में मामूली गिरावट देखने को मिला है। आईए जानते हैं आज कितना है सोने-चाँदी का भाव।

सोने के भाव में आई मामूली गिरावट

दिल्ली के सराफा बाजार में आज 5 March के दिन सोने और चांदी के भाव जारी कर दिए गए हैं। आज सप्ताह के दूसरे दिन सोने के भाव में गिरावट देखी गई है। आईए जानते हैं आज कितना है सोने का भाव?

आज 5 March के दिन दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 64,080 रूपए है। वहीं कल यानी कि सोमवार के दिन 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 64,090 रूपए था।

10 ग्राम 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज इसका भाव 58,740 रुपए किलो है। वही कल इसका भाव 58,750 रुपए किलो था।

चांदी हुआ आज सस्ता

पिछले साल चांदी के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। वहीं अगर इस साल की बात करें तो इस साल की शुरुआती से ही चांदी के भाव में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले महीने भी चांदी के भाव में लगातार गिरावट देखी गई। वही इस महीने चांदी के भाव में उछाल दर्ज की जा रही है।

आज की बात करें तो आज सप्ताह के दूसरे दिन चांदी 100 रूपए सस्ता हो गया है। आज चांदी 73,500 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। वहीं कल इसका भाव 73,600 रूपए प्रति किलो था।

विभिन्न शहरों में सोने के भाव-

पटना

  • 64,130 (24 कैरेट)
  • 58,790 (22 कैरेट)

दिल्ली

  • 64,230 (24 कैरेट)
  • 58,890 (22 कैरेट)

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़

  • 64,330 (24 कैरेट)
  • 58,550 (22 कैरेट)

नोएडा

  • 64,140 (24 कैरेट)
  • 58,620 (22 कैरेट)

मुंबई

  • 64,080 (24 कैरेट)
  • 58,740 (22 कैरेट)

कोलकता

  • 64,080 (24 कैरेट)
  • 58,740 (22 कैरेट)