Petrol-Diesel Price Update : बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए- ताजा भाव….

Petrol-Diesel Price Update : आज 9 March शनिवार के दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले कई दिनों से लगातार कच्चे तेल के दाम में गिरावट देखी जा रही थी। वही फिर दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली।

इस सप्ताह कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव जारी रहा। आज की बात करें तो आज कच्चा तेल जिसमें WTI क्रूड ऑयल 77.56 डॉलर प्रति बैरल और WTI ब्रेंट क्रूड ऑयल 81.90 डॉलर प्रति बैरल बिक रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव को देखते हुए भारत के पेट्रोल-डीजल सप्लाई करने वाली कंपनियों ने आज के पेट्रोल-डीजल के भाव जारी कर दिए हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट आने के बावजूद आज आंध्रा प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर सहित कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दामों में 0.80 पैसे तक की बढ़ोतरी आई है.

वहीं, दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट आने से आज असम, बिहार, गुजरात, झारखंड और केरल सहित कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट देखने को मिली है। वही कुछ राज्यों में आज पेट्रोल डीजल के दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है।

आपको बता दे की भारत में हर दिन सुबह 6:00 बजे पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी किए जाते हैं। हालांकि 2017 से पहले पेट्रोल डीजल के नए दाम हर 15 दिन के बाद जारी किया जाता था। आपको बता दे की पेट्रोल डीजल के दाम एक्साईज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वेट और अन्य चीजें जोड़ने की वजह से और महंगी हो जाती है।

विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम-

दिल्ली

  • पेट्रोल- 96.72 रुपए
  • डीजल- 89.62 रुपए

मुंबई

  • पेट्रोल- 106.31 रुपए
  • डीजल- 94.27 रुपए

कोलकाता

  • पेट्रोल- 106.03 रुपए
  • डीजल- 92.76 रुपए

चेन्नई

  • पेट्रोल- 102.63 रुपए
  • डीजल- 94.24 रुपए

पटना

  • पेट्रोल- 107.54 रुपए
  • डीजल- 94.04 रुपए

लखनऊ

  • पेट्रोल- 96.57 रुपए
  • डीजल- 89.66 रुपए

नोएडा

  • पेट्रोल- 96.59 रुपए
  • डीजल- 89.82 रुपए

गाजियाबाद

  • पेट्रोल- 96.58 रुपए
  • डीजल- 89.75 रुपए