Sahara Refund News : कब मिलेगा सहारा के निवेशकों का पैसा? जानिए- लेटेस्ट अपडेट…..

Sahara Refund News : सहारा इंडिया (Sahara India) में फंसे निवेशकों का पैसा रिफंड करने का कोर्ट ने आदेश दिया था। इसके बाद एक पोर्टल बनाया गया था जिसके माध्यम से निवेशकों का फंसा पैसा लौटाने (Sahara Refund News) की बात की गई थी। लेकिन अब तक करोड़ों निवेशकों का पैसा फंसा है।

निवेशकों का फंसा पैसा इस लोकसभा चुनाव से पहले मिलने की कोई उम्मीद दिखाई नहीं दे रही है। तो क्या इस लोकसभा चुनाव से पहले इन निवेषकों का पैसा वापस होगा? सेबी के पास कंपनी के 25000 करोड़ रुपए हैं। जिसमें से अब तक 5000 करोड़ रुपए निवेशकों को दिए जा चुके हैं। अभी भी निवेशकों के 86,673 करोड़ों रुपए फंसे हुए हैं।

बता दें कि पहले चरण में जिन-जिन निवेशकों ने आवेदन किया है उनमें से उन्हीं लोगों का पैसा वापस हुआ है जिनकी अधिकतम राशि 10000 तक थी। सहारा पोर्टल से मिली जानकारी के मुताबिक अब निवेदक 19,999 रुपए तक का क्लेम कर सकते हैं।

हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं कॉल

सहारा पोर्टल (Sahara Portal) से मिली जानकारी के मुताबिक निवेशकों को सभी चार समितियों से संबंधित क्लेम करने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। पोर्टल के द्वारा यह सूचना भी मिली है कि निवेशकों के ऑनलाइन आवेदन करना आवश्यक है।

क्योंकि ऑनलाइन आवेदन पर ही रिफंड के लिए विचार किया जाएगा। आवेदन करने के लिए किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जा रहा है। यदि निवेशकों को ऑनलाइन फॉर्म भरने में किसी भी तरह की समस्या आती है तो वे नीचे दिए गए इन टोल फ्री नंबर पर कॉल करके मदद ले सकते हैं।

  • 05226937100
  • 05223108400
  • 05226931000
  • 08069208210

इन्वेस्टर्स के फंसे हैं करोड़ों रुपए

सहारा इंडिया (Sahara India) में 9.88 करोड़ निवेशकों के करोड़ों रुपए फंसे हुए हैं। 5000 से कम रकम वाले निवेशकों की संख्या 65.48 लाख है। 10000 से 20000 जमा करने वालों की संख्या 69.74 लाख है। 30 से 50 जाकर रुपए जमा करने वाले निवेशकों की संख्या 19.56 लाख है। वहीं 50 से एक लाख रूपए तक जमा करने वालों की संख्या 12.95 लाख है। जबकि 1 लाख रुपए से अधिक का निवेश करने वाले निवेशकों की संख्या 5.12 लाख है।