Janki Bodiwala : कौन है Ajay Devgn की ऑनस्क्रीन बेटी?20 साल की उम्र में किया डेब्यू….

Who is Shaitaan Janki Bodiwala: अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका स्टारर शैतान का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है। फिल्म के ट्रेलर में एक एक्ट्रेस ऐसी है जिसे देख लो काफी इंप्रेस हो रहे हैं।

यह एक्ट्रेस हैं फिल्म में अजय की बेटी आर्या का किरदार निभाने वाली जानकी bodiwala (Janki Bodiwala)। लोग जानकी की दमदार एक्टिंग (Acting) से काफी इंप्रेस हो रहे हैं। साथी लोग उनके बारे में जानना भी चाहते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं की जानकी बेड़ीवाल आखिर है कौन?

कौन है जानकी बेड़ीवाल

जानकी बेड़ीवाल गुजरात की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। जानकी ने साल 2015 में आई फिल्म Chhello Divas से अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वे अब तक लगभग 11 फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

फिल्मों के अलावा उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो (Music video) में भी काम किया है। आपको बता दें की जानकी ने डेंटिस्ट की पढ़ाई की है। मगर पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एक्टिंग में अपना करियर बनाने का सोचा।

टिक टॉक से हुई फेमस

28 साल की जानकी टिक टॉक से काफी फेमस हुई हैं। टिक टॉक से ही फिल्म इंडस्ट्री में नाम बनाने की राह मिली। जानकी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। इंस्टाग्राम पर उनके 14 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

सोशल मीडिया पर वह अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीर पोस्ट करती रहती हैं। लोग उनकी ग्लैमरस तसवीर देखकर उनके दीवाने हो जाते हैं। साल 2019 में आए मोस्ट डिजायरेबल वूमेन की लिस्ट में भी जानकी अपना नाम दर्ज करवा चुकी हैं। उन्हें 50वां स्थान हासिल हुआ था।

वश का हिंदी रीमेक है सैतान

आपको बता दें कि फिल्म शैतान गुजराती फिल्म “वश” का रीमेक है। इस फिल्म में भी जानकी ही आर्य की भूमिका में नजर आईं थी।