2 लड़कों में हुआ प्यार : 1 करोड़ खर्च कर लड़का से बना लड़की, अब प्रेमी शादी से किया इनकार..

UP : उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) से एक चौकाने वाली घटना सामने आ रही है। बता दें कि यहां पर एक युवक को एक दूसरे युवक से प्यार हुआ। दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा की लड़के ने अपना जेंडर चेंज (Gender Change) करवा लिया। लड़के से लड़की बना युवक दीप (Deep) का आरोप है कि उसने जेंडर चेंज करवाने और ब्रेस्ट सर्जरी करवाने में लगभग एक करोड़ रुपए खर्च किए।

मगर अब उसका पार्टनर शादी करने से इंकार कर रहा है। इस बात से नाराज दीप अपने प्रेमी वैभव के घर कानपुर पहुंच गया। यहां पर उसने वैभव के पिता के कार में आग लगा दी और वहां से फरार हो गया।

प्यार में कर लिया जेंडर चेंज

कानपुर के रहने वाले वैभव (Vaibhav) को मध्य प्रदेश के इंदौर के दीप नामक लड़के से प्यार हुआ। दोनों एक दूसरे के प्यार में इतने पागल हुए कि उन्होंने शादी करने का फैसला लिया। वैभव (Vaibhav) से शादी करने के लिए दीप ने अपना जेंडर चेंज करवाया। मगर बाद में उन दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसकी वजह से वैभव अपने घर कानपुर आ गया और उसने शादी से इनकार कर दिया।

प्रेमी से मिले ने धोखे ने दीप को तोड़कर रख दिया। दीप ने अपनी एक दोस्त के साथ वैभव को मारने का प्लान बनाया। वे कानपुर वैभव के घर पहुंचे। मगर वहां उन्हें वैभव (Vaibhav) नहीं मिला। गुस्से में आग बबूला दीप ने वैभव के पिता के गाड़ी में आग लगा दी और वहां से फरार हो गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसके बाद वैभव के पिता ने पुलिस में कंप्लेंट कराई।

पुलिस ने वैभव को पकड़ा

घटना की सूचना पाते ही पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी। और सीसीटीवी से उन्हें दीप के बारे में पता चला। पुलिस ने दीप और उसके साथी को कानपुर से 40 किलोमीटर दूर किसी जगह से पकड़ लिया। पूछताछ में दीप ने बताया कि वैभव (Vaibhav)के साथ उसका समलैंगिक संबंध था।

दीप के लिए उसने जेंडर चेंज करवाया जिसमें उसे एक करोड़ रुपए खर्च करने पड़े। मगर वह शादी के लिए इंकार कर रहा है। उसने पुलिस में भी कंप्लेंट कराई थी। मगर उसके कंप्लेंट के बाद भी पुलिस वैभव को नहीं पकड़ रही थी। इसके बाद दीप वैभव से बदला लेने के की सोची और उसके घर पहुंच गया। और उसने घटना को अंजाम दिया। पुलिस आगे की जांच कर रही है।