कितना कमाते हैं देश के फेमस यूट्यूबर Dhruv Rathee? ऐसे शुरु की थी अपनी जर्नी…

ध्रुव राठी (Dhruv Rathee) जाने-माने यूट्यूबर हैं। उनकी हर एक वीडियो पर लाखों व्यूज आते हैं। वे अकसर अपनी वीडियो की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों वे अपनी एक वीडियो की वजह से एक बार फिर से चर्चा में हैं।

तो क्या आपको पता है कि इतने जाने माने यूट्यूबर हर महीने का कितना पैसा कमा लेते हैं। यदि नहीं तो आज इस आर्टिकल में हम आपको ध्रुव राठी की सैलरी और उनके एजुकेशन के बारे में सारी जानकारी देंगे।

ध्रुव राठी ने की है कितने तक की पढाई

ध्रुव राठी (Dhruv Rathee) का जन्म 8 अक्टूबर 1994 में हरियाणा के रोहतक में हुआ। पढ़ाई लिखाई में ध्रुव एक एवरेज स्टूडेंट थे। 12वीं में ध्रुव राठी ने 85% अंक हासिल किए थे। 12th के बाद ध्रुव राठी (Dhruv Rathee) ने जेईई मेन्स और एनडीए की परीक्षा दी थी। मगर उन्हें दोनों में से किसी भी परीक्षा में सफलता हासिल नहीं हुई।

इसके बाद उन्होंने जर्मनी के कार्लस्त्रुहे इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में एडमिशन लिया। यहां से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। जर्मनी से ही उन्होंने मास्टर डिग्री हासिल की। हालांकि उन्होंने यूट्यूबर के तौर पर सफलता पाई। आपको बता दें कि ध्रुव राठी (Dhruv Rathee) अपने यूट्यूब चैनल से एक महीने में 45 लाख रुपए तक की कमाई कर लेते हैं।