Nazim Nazir : कौन हैं कश्मीरी युवक नाजिम जिन्हें PM Modi ने बताया अपना दोस्त, साथ में Selfie भी ली….

Nazim Nazir : धारा 370 हटने के बाद PM Modi पहली बार  कश्मीर दौरे पर गए। आज यानी कि गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स के द्वारा एक selfie पोस्ट की। जिसमें उनके साथ एक शख्स दिखाई दे रहा था।

आपको बता दें कि यह शख्स पुलवामा का रहने वाला नाजिम नजीर (Nazim Nazir) है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के द्वारा शेयर किए गए पोस्ट के बाद लोग नाजिम नजीर (Nazim Nazir) के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक हैं। तो चलिए जानते हैं कौन है नाजिम नजीर (Nazim Nazir)।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) कश्मीर दौरे पर हैं। गुरुवार को यानी कि आज उनके सोशल मीडिया साइट एक्स के द्वारा एक पोस्ट शेयर किया गया। यह एक सेल्फी थी जिसमें उनके साथ एक शख्स नजर आ रहे थे। इस शख्स का नाम नाजिम है।

नाजिम के साथ फोटो शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्शन में लिखा, “मेरे दोस्त नाजिम के साथ एक यादगार सेल्फी। मैं उनके अच्छे काम से प्रभावित हुआ। बैठक में उन्होंने एक सेल्फी लेने का अनुरोध किया और उनसे मिलकर खुशी हुई। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं”।

कौन है नाजिम नजीर

नाजिम नजीर (Nazim Nazir) विकसित भारत कार्यक्रम के लाभार्थी हैं। जिन्होंने विकसित भारत विकसित जम्मू कश्मीर कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से बातचीत की। नाजिम ने कार्यक्रम के दौरान शहद व्यापारी के रूप में अपनी यात्रा के बारे में बताया। उन्होंने शहद का व्यापार साल 2018 में शुरू किया जब वे दसवीं कक्षा में थे।

नाजिम ने बताया कि उनके घर के छत पर मधुमक्खियां के दो बक्से रखे हुए थे। वहीं से मधुमक्खी पालन में उनकी रुचि बढ़ी। धीरे-धीरे उन्होंने मधुमक्खी पालन को लेकर और रिसर्च स्टार्ट किया। उन्होंने ऑनलाइन भी बहुत सारी चीजों के बारे में पता किया।

नाजिम ने बताया कि वह सरकार के पास गए और वहां से मधुमक्खी के 25 बक्से के लिए 50 फ़ीसदी सब्सिडी प्राप्त की। तब उन्होंने 75 किलो शहद निकाला और आसपास के गांव में जाकर इसे बेचा।

इससे उनकी 60,000 रूपए की कमाई हुई। नाजिम ने बताया कि, “25 बक्सों से यह 200 बक्सों तक पहुंच गया। उसके बाद मैंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की मदद ली। इस योजना के तहत मुझे 5 लाख रूपए मिले। साल 2020 में मैंने अपनी वेबसाइट शुरू की”।

साल 2023 में बेचे 5,000 किलोग्राम शहद

धीरे-धीरे नाजिम के शहद ब्रांड को पहचान मिलने लगी। साल 2023 में नाजिम ने 5000 किलोग्राम शहद की बिक्री की। आज उनके साथ 100 से अधिक लोग काम कर रहे हैं। नाजिम की कंपनी को एफपीओ (Follow On Public Offers) भी मिल गया है।