Rashifal : मार्च महीने में इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन-दौलत में खूब होगी वृद्धि

Rashifal : मार्च का महीना आ चुका है। मार्च का महीना कई मायनों में खास होने वाला है। कई ऐसे राशियों के जातक है जिनके लिए मार्च का महीना काफी शुभ माना गया है। दरअसल मार्च के महीने में कई ग्रह अपनी राशि बदलने वाले हैं। जिससे कई राशियों के जातकों पर इसका शुभ प्रभाव होने वाला है। तो चलिए जानते हैं कौन-कौन सी है यह शुभ राशि।

मेष राशी (Aries)

मेष राशि वालों के लिए मार्च का महीना बेहद अच्छा साबित होने वाला है। मार्च के महीने में मेष राशि वाले जातकों की आर्थिक तरक्की होने का योग है। नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में तरक्की होगी।

कन्या राशि (Vigro)

मार्च का महीना कन्या राशि वालों के लिए भी शुभ होने वाला है। व्यापार करने वाले लोगों को लाभ होने के योग हैं। इस महीने कन्या राशि वाले लोगों को आर्थिक तरक्की होगी। इस महीने मां लक्ष्मी की कृपा होने वाली है।

तुला राशी(

मार्च का महीना तुला राशि वाले जातकों के लिए भी काफी शुभ होने वाला है। तुला राशि के जातकों पर मंगल शनि, सूर्य और बुध की कृपा रहेगी। उनका सारा काम बनेगा। मार्च का महीना शेयर बाजार में निवेश करने के लिए भी काफी अच्छा है। इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पैसों के मामलों में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।

मकर राशि

आर्थिक दृष्टिकोण से मार्च का महीना मकर राशि वाले जातकों के लिए काफी अच्छा होने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बैंक बैलेंस बढ़ेगा। महीने की शुरुआत में सूर्य बुध और शनि द्वितीय भाग में आकर आर्थिक योग बनेंगे। जिससे आपको पैसे की कमी नहीं होगी।