Health Tips : लाल, काला या हरा अंगूर, जानें- आपके सेहत के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद….

Health Tips : अंगूर (Grapes) बहुत से लोगों का फेवरेट फ्रूट है। स्वास्थ्य के लिए भी यह फल काफी फायदेमंद है। अंगूर तीन तरह के होते हैं। लाल, काला और हरा अंगूर। अंगूर खाने के कई फायदे हैं।

लेकिन, क्या आपको पता है कि लाल,काले और हरे अंगूर में से कौन सा सबसे ज्यादा फायदेमंद है। यदि नहीं तो आज इस लेख में हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं। इसलिए इसके बारे में हम विस्तार से जानते हैं।

कौन सा अंगूर है ज्यादा फायदेमंद?

वैसे तो तीनों रंग के अंगूर (Grapes) काफी फायदेमंद होते हैं। मगर हेल्थ एक्सपर्ट्स (Health Experts) की माने तो डार्क कलर (Dark Colour) के फल और सब्जियों ज्यादा शरीर के लिए काफी अच्छा होता है।

यही वजह है की हमारे स्वास्थ्य (Health) के लिए काला और लाल अंगूर काफी अच्छा होता है। काले अंगूर (Black Grapes) का रंग इतना गहरा इसलिए होता है क्योंकि उसमें एंथोसायनिन पाई जाती है। यह एक एंटीऑक्सीडेंट है।

पोटेशियम और फाइबर की अधिक मात्रा

विशेषज्ञों का मानना है कि हरे अंगूर के बजाय काले और लाल अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidant) की मात्रा अधिक होती है। यह आपके शरीर के सेल को डैमेज होने से बचाता है।

काला और लाल,अंगूर कैंसर डायबिटीज अल्जाइमर्स जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने में भी मददगार है। काले और लाल अंगूर में पोटेशियम और फाइबर अधिक मात्रा में पाई जाती है। जो हमारे ब्लड प्रेशर को संतुलित रखता है। काले और लाल अंगूर कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में भी मददगार है।