Mahashivratri 2024 : कब है महाशिवरात्रि 8 या 9 मार्च को? जानें- सही डेट और शुभ मुहूर्त…

Mahashivratri 2024 : महाशिवरात्रि का त्योहार बड़ा ही पावन माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इसी शुभ दिन पर शिवजी और शक्ति की स्वरूप मां पार्वती की शादी हुई थी। भारत में महाशिवरात्रि के दिन को लोग बड़े धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन शिव जी और मां पार्वती की पूजा की जाती है और व्रत भी रखा जाता है।

बहुत जल्द महाशिवरात्रि (Mahashivratri) का त्यौहार आने वाला है। लेकिन यह एक बड़ा सवाल है कि इस बार महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2024) 8 तारीख को मनाई जाएगी या 9 तारीख को? क्योंकि इस बार महाशिवरात्रि की तिथि 2 दिन पड़ने वाली है।

हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, महाशिवरात्रि का त्यौहार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाते हैं। हालांकि महाशिवरात्रि के दिन और तारीख का निर्धारण नितिशा पूजा के मुहूर्त के आधार पर किया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि इस बार महाशिवरात्रि किस तारीख को मनाई जाएगी। पूजा मुहूर्त और पारण के समय के बारे में भी आपको विस्तार से बताएंगे।

किस तारीख को है महाशिवरात्रि

इस बार 8 मार्च शुक्रवार के दिन 9 बजकर 57 मिनट पर फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ होगा। जो शनिवार 9 मार्च को शाम 6 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। बता दें कि फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि इस बार 9 मार्च की मानी जाएगी। मगर 9 मार्च को नितिशा पूजा का मुहूर्त नहीं है।

क्योंकि फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी की तिथि शाम 6:00 बजे ही समाप्त हो जाएगी। फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी की तिथि में नितिशा पूजा होनी चाहिए। इसीलिए 8 मार्च को महाशिवरात्रि (Mahashivratri) की नितिशा पूजा की जाएगी। यही वजह है कि 8 मार्च को ही महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया जाएगा।

पूजा का मुहूर्त और पारण का समय

इस बार नितिशा पूजा का मुहूर्त रात 12 बजकर 07 मिनट से लेकर 12 बजकर 56 मिनट तक है। महाशिवरात्रि (Mahashivratri) दिन सर्वार्थ सिद्धि योग में पूजा करने को काफी शुभ माना जाता है। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6:38 से लेकर सुबह 10:41 तक है। इस योग में पूजा करना फलदाई माना जाता है। महाशिवरात्रि व्रत का पारण आप 9 मार्च को सूर्योदय के बाद कर सकते हैं।