आ गया Mahindra Scorpio का ऑफ एंड ऑन रोड वैरिएंट – SUV को लेकर सामने आई ये जानकारी

डेस्क : महिंद्रा की स्कार्पियो की भारतीय बाजारों में धूम मची रहती हैं। महिंद्रा स्कार्पियो भारत मे बड़े शहरों से लेकर गांव तक लोगो की खास पसन्द होती हैं। कस्बों और छोटे शहरों में इन गाड़ियों के चाहने वालों की भरमार हैं। आने वाले 27 जून को भारतीय बाजार में महिंद्रा स्कार्पियो की एक और नई वेरिएंट लाने वाली हैं। जो 4 व्हील ड्राइव के विकल्प में लाने वाली हैं तथा इसके वेरियंट का नाम भी अब सामने आ गया हैं।

कम्पनी ने इसे महिंद्रा स्कार्पियो एन 4 एक्सप्लोर नाम से भारतीय बाजार में उतारने का मन बना लिया हैं। हालाकि कम्पनी में एक समझदारी दिखाते हुए इसमें डीजल पेट्रोल दोनो इंजनों में इसे लॉन्च करने का फैसला किया हैं जो मास्टरस्ट्रोक बताया जा रहा हैं। ताकि हर वर्ग का ग्राहक इससे सीधा जुड़ सके जो लोग पेट्रोल इंजन प्रेफर करते हैं या डीजल इंजन प्रेफर करते हैं वो भी। साथ ही साथ ऑफ रोडिंग की मदत के लिए ढेर सारे फीचर्स दिये जाएंगे। इसके ऑफ रॉड रेशियो में हाई व लौ रेशियो दिया जाएगा जिसे आसानी से बदला जा सकता हैं।

इसके साथ ही टेरेन मोड़ भी दिया जाएगा जिसमें रॉक सैंड मड, स्नो भी दिया जाएगा दूसरी तरफ अलग से फ्रंट सस्पेंसन और सॉलिड रियर एक्सेल दिया जाएगा। इसके साथ ही फीचर लॉकिंग रियर डिफरेंशियल, हिल डिसेंट कंट्रोल,ब्रेक लॉकिंग आदि दिया जाएगा। 2022 की महिंद्रा स्कार्पियो की तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमे एक्सटेरीर की कुछ जानकारी सामने आई हैं। ये 4×4 सिस्टम पर ही आधारित होगी। हालांकि अभी डिजाइन की कोई जानकारी सामने नही आई हैं। न ही इंटीरियर का खुलासा हुआ हैं।

Leave a Comment