समंदर में चट्टानों के बीच कैसे फंसी भारी भरकम Hyundai Creta ? देखें वायरल विडियो

सोशल मीडिया पर हुंडई क्रेटा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें आप देख सकते हैं कि हुंडई क्रेटा समंदर में चट्टानों के बीच फंसी हुई नजर आ रही है। दरअसल यह वीडियो गोवा के वागटोर बीच का है। यहां दिल्ली से आए पर्यटक होने क्रेटा को बीच पर चलाया जो बाद में समंदर के बीच में चट्टानों में फंस गई। बीच पर गाड़ी चलाने के आरोप में पुलिस ने पर्यटक को गिरफ्तार कर लिया है और गाड़ी को जप्त कर लिया।

इस वीडियो को देखने के बाद लोग इस बात का अनुरोध कर रहे हैं कि बारिश के मौसम में कहीं भी उफनती नदी या ऐसी किसी भी जगह पर गाड़ी को ले जाने की कोशिश ना करें।इंटरनेट पर इस घटना के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस विडियो में ग्रुप को तूफानी मौसम में समुंदर के बीच पर हुंडई क्रेटा को चलाते हुए देखा जा सकता है। कुछ समय बाद वहां SUV फंस जाती है। ड्राईवर SUV को काफी अंदर ले जाने की कोशिश कर रहा था। जब इसकी जानकारी पुलिस को मिली तब उन्होंने पर्यटक को को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस उपाधीक्षक जिवबा दलवी ने IANS को बताया कि आरोपी की पहचान ललित कुमार दयाल के रुप में की गई है जो गोवा में रजिस्ट्रेशन की गई हुंडई क्रेटा चला रहा था। लोगो विक्रेताओं से पर्यटक ने इसे किराए पर लिया था। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत धारा 279 और 336 के तहत कार्रवाई की है। इसके अलावा पुलिस ने कार की मालकिन संगीता गावदलकर के खिलाफ RTO में रिर्पोट दर्ज कराई है।आपको बता दें कि इससे पहले भी गोवा पुलिस ने इस तरह के कई मामलों में लोगों को गिरफ्तार किया है। गोवा पेरनेम पुलिस ने चेन्नई के एक पर्यटक को मोरजिम समुद्री तट पर मारुति सुजुकी स्विफ्ट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। एक अन्य पर्यटक को i20 चलाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके अलावा एक अन्य मामले सामने आए हैं जब मंत्रियों की गाड़ियां समुद्र तट पर फंस गई।

https://www.youtube.com/watch?v=jhuJQtPkUX0&t=1s

Leave a Comment