खुशखबरी! Mahindra Thar हुई अपडेट, अब कम कीमत में मिलेंगे दमदार फीचर्स, जानें – डिटेल में..

डेस्क : महिंद्रा थार 202 में अब दोनों बंपर ब्लैक हो गए हैं। इसके साथ ही सिएट कंपनी के टायर लगाए गए हैं। नई थार को अपग्रेड वर्जन मे एक यूएसबी पोर्ट हटा दिया है। भारत में एसयूवी लवर्स जब भी ऑफ-रोडिंग की बात करते हैं तो उनके -दिमाग में सबसे पहले महिंद्रा थार का नाम आता है।

क्या जुड़ा क्या घटा : महिंद्रा थार के फीचर्स मे मुख्य रूप से कॉस्ट कटिंग करते हुए कंपनी ने कुछ खूबियां हटाई हैं और इनमें यूएसबी चार्जर प्रमुख है। अब महिंद्रा थार में आपको एक ही यूएसबी चार्जर दिखेगा। पहले फ्रंट में दो यूएसबी पोर्ट दिखते थे। इसके साथ ही फ्रंट सीट में लगे अडजस्टेबल नॉब को भी अब हटा दिया गया है। अब महिंद्रा थार में आपको Ceat CrossDrive AT टायर्स दिखेंगे। पहले इसमें एमआरएफ के टायर्स लगे थे।

शुरूआती कीमत 13.53 लाख रुपये : आपको बता दें कि भारत में महिंद्रा थार को AX(O) और LX जैसे ट्रिम लेवल के कुल 10 वेरिएंट्स में पेश किया है, जिनकी कीमतें 13.53 लाख रुपये से लेकर 16.03 लाख रुपये तक है। महिंद्रा थार को 2184 cc तक के डीजल और पेट्रोल इंजन के साथ बाज़ार मे लाया गया है, इसमे मैनुअल के साथ ही ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन में हैं। महिंद्रा थार के पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्स की माइलेज 15.2 kmpl तक की है। महिंद्रा एसयूवी लवर्स के लिए इस महीने अपनी नेक्स्ट जेनरेशन स्कॉर्पियो लॉन्च कर रही है।

Leave a Comment