Mahindra पेश की 456Km रेंज वाली दमदार Electric SUV, TATA Nexon की बोलती हुई बंद..

डेस्क : Mahindra ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV XUV 400 EV (XUV400 EV) से पर्दा उठा दिया है। कंपनी इसे अनवील करने से पहले 2020 में आयोजित हुए ऑटो एक्सपो में डिस्पले भी कर चुकी है। महिंद्रा की इस इलेक्ट्रिक SUV एक्सयूवी 400 EV को कंपनी ने स्पोर्टी लुक वाला बनाया है जिसमें कंपनी ने नये लोगो को लगाया गया है। इसके साथ ही यह कार C सेगमेंट की सबसे ज्यादा चौड़ाई वाली कार भी बन गई है।

कंपनी ने XUV 400 EV की बुकिंग के लिए जनवरी 2023 का ऐलान किया है और इस बुकिंग प्रोसेस को शुरू करने के साथ ही कंपनी इस इसकी कीमत की घोषणा भी कर देगी।महिंद्रा XUV के पावरट्रेन की बात करें तो कंपनी ने इसमें 39.5 kWh की क्षमता वाला लिथियम आयन बैटरी पैक दिया है जिसके साथ PMS तकनीक पर आधारित मोटर को जोड़ा गया है। यह मोटर 149.5 PS की अधिकतम पावर और 310 NM का पीक टॉर्क भी जनरेट करती है। इसके साथ ही यह बैटरी पैक वाटरप्रूफ और डस्टप्रूफ है और इस बैटरी को IP67 सर्टिफिकेट भी मिला हुआ है। इस SUV की रेंज को लेकर कंपनी का यह दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने के बाद ये 456 KM की रेंज देती है। इस रेंज के साथ 150 KMPH की टॉप स्पीड भी मिलती है।

Leave a Comment