लुक्स में कमाल..फीचर्स में धमाल..आ गई Mahindra की दमदार Electric Atom, कीमत 3 लाख से शुरू..

डेस्क : देश के बढ़ते EV सेगमेंट की गाड़ियों का समर्थन करने के लिए अब महिंद्रा इलेक्ट्रिक (Mahindra Electric) मोबिलिटी लिमिटेड ने भी पुणे Alternate Fuel Conclave 2022 में इलेक्ट्रिक वाहनों की अपनी अच्छी खासी रेंज पेश की है। कंपनी ने ई अल्फा मिनी टिपर के साथ Treo Auto, Treo Zor Delivery Van, Treo Tipper के Version पेश किये है।

mahindra electric vehicle

आपको बता दें, महिंद्रा देश के इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर रेंज में 73.4% मार्केट शेयर के साथ नंबर 1 पर मौजूद है। यहां दिलचस्प बात यह है कि यह पहली बार है जब महिंद्रा Atom Quadricycle को 2020 के ऑटो एक्सपो के बाद प्रदर्शित किया जा रहा है। इस Quadricycle के साफ, आरामदायक और स्मार्ट फीचर्स से लैस होने का दावा किया गया है। Atom के साथ, महिंद्रा e alpha tipper भी पहली बार प्रदर्शित किया है, जो एक मजबूत e alpha mini प्लेटफॉर्म पर आधारित है।

mahindra atom

ई अल्फा मिनी टिपर 1.5 kW की फुल पावर के साथ आता है, और इसकी ड्राइविंग रेंज एक बार चार्ज करने पर 80 किमी की होती है, जिसकी कुल लोडिंग क्षमता 310 किलोग्राम तक होती है। कंपनी फिलहाल महिंद्रा एटम को कमर्शियल व्हीकल के तौर पर ही लॉन्च करने की योजना बना रही है।यह एक ऑटो-रिक्शा का एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। यह 3-सीटर इलेक्ट्रिक कार एसी और यूएसबी चार्जिंग जैसे बेसिक फीचर्स के साथ आती है। महिंद्रा का दावा है कि एटम की टॉप स्पीड 50 किमी/घंटा और चार्जिंग टाइम 5 घंटे है। इसके अलावा, एटम द्वारा दी जाने वाली रेंज एक बार चार्ज करने पर लगभग 120 किमी होगी। कीमत के बारे में फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन इस कार की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है।

mahindra best cars

Leave a Comment