लॉन्च होते ही Mahindra के इस XUV में आई तकनीकी खराबी, कंपनी ने वापस मंगाई गाड़ियां..

डेस्क : महिंद्रा एक्सयूवी 700 कंपनी के लिए बड़ी हिट गाड़ी साबित हो रही है। हर महीने इसको अच्छी संख्या में बुकिंग मिल रही है। इतना ही नहीं इसकी पॉपुलेरिटी इतनी ज्यादा है कि कंपनी को इसकी डिमांड को पुरा करने के लिए में इस समय काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि XUV700 के कुछ वेरिएंट पर तो 2 साल तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि इसके अलावा इस गाड़ी को लेकर एक नया अपडेट भी सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा XUV700 AWD मॉडल को वापस बुलाने का फैसला किया गया है। बता दें कि यह पहली बार है जब महिंद्रा से XUV700 को वापस बुलाया गया है। XUV700 में डीजल इंजन के साथ AWD वेरिएंट आता है और कंपनी ने सिर्फ इन AWD वेरिएंट्स को ही वापस बुलाया है।

गौरतलब है कि रिपोर्ट में अभी तक ये खुलासा नहीं हुआ है कंपनी ने अभी तक कितनी गाड़ियों को वापस बुलिया है इसके बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नही मिल पाई है। इसके साथ ही इस मॉडल के इंजन को रियर एक्सल से जोड़ने वाले प्रोपेलर शाफ्ट में आई कमी को लेकर ये रिकॉल किया गया है। ज्यादा जानकारी के लिए AWD वैरिएंट वाले ग्राहक अपने नजदीकी Mahindra सर्विस स्टेशन पर जानकारी हासिल कर सकते है।

Leave a Comment