महज 11,000 की बुकिंग पर घर ले 2022 Maruti XL6 SUV, कम कीमत में मिलेंगे खूब सारे हाइटेक फीचर्स..

डेस्क : भारतीय मार्केट में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मारुति सुजुकी की XL6 SUV जो ना सिर्फ सस्ती है, बल्कि इसके साथ खूब सारे पैसा वसूल फीचर्स भी दिए जा रहे हैं। अब कंपनी इसी महीने XL6 का 2022 मॉडल लॉन्च करने वाली है। जिसे बड़े बदलावों के साथ पेश किया जाने वाला है।

maruti xl 6

अब कंपनी ने इस नई SUV के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। और 2022 XL6 में दिलचस्पी रखने वाले 11 हजार रुपये टोकन देकर इसे बुक कर सकते हैं। आपको बता दें कि मारुति सुजुकी XL6 के नए मॉडल को भारत में 21 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। इस नई XL6 को कई बड़े बदलाव दिए जाने वाले हैं। मारुति XL6 को कई सारे कॉस्मैटिक बदलाव दिए जाएंगे, वहीं इसके इंजन में भी कुछ बदलावों का अनुमान लगाया गया है।

xl 6

यहां नई ग्रिल और दोबारा डिजाइन किए गए बंपर्स के अलावा लुक्स में कई बदलाव कार को मिल सकते हैं। कंपनी 2022 मॉडल XL6 को बड़े साइज के अलॉय व्हील्स दे सकती है जिससे इसका अंदाज और भी आकर्षक हो जाएगा। भारतीय बाजार में नई XL6 का मुकाबला महिंद्रा मराजो और किआ कैरेंस के अलावा इसी फैमिली की मारुति अर्टिगा के साथ होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई SUV के साथ पहले से ज्यादा ईंधन बचाने वाला 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाने वाला है। इसके अलावा कंपनी SUV के इंजन को 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ सामान्य रूप से नया 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स देने वाली है।

only maruti

Leave a Comment