महज 15,000 देकर अपने घर ले जाएं शानदार Honda Activa, ऐसे करें डील फाइनल..

डेस्क : इस समय भारतीय बाजार में स्कूटर की डिमांड में काफी तेजी से बढ़ रही है, फिर वो चाहे स्कूटर नया हो या फिर पुराना ही क्यों न हो। वैसे आज के समय में एक नया स्कूटर खरीदना काफी मुश्किल हो गया है क्योंकि इनकी कीमतें भी अब आसमान छू रही हैं, क्योंकि हर साल कंपनियां इनके दाम जो बढ़ा दे रही हैं। अब ऐसे में आप सेकंड-हैंड स्कूटर को खरीदने के बारे में आप विचार भी कर सकते हैं।

कुछ ऐसी जगह और वेबसाइट भी हैं जहां पर आपको बहुत ही कम कीमत में ही होंडा एक्टिवा स्कूटर मिल जाएगा। अगर आप एक अच्छा सेकंड हैंड होंडा एक्टिवा स्कूटर (used scooter) खरीदने की सोच रहे है तो यहां हम आपको 15,000 रुपये से भी कम में मिलने वाले कुछ अच्छे मॉडल्स की जानकारियां दे दे रहे हैं, साथ ही हम आपको यह भी बतायेंगे कि एक पुराना वाहन खरीदते समय किन-किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिये।

होंडा एक्टिव Dlx (14,850 रुपये में) : CREDR एक ऐसा पोर्टल है जहां पर नये और पुराने टू-व्हीलर्स की बिक्री और खरीदी होती है। यहां पर इस समय एक सेकंड हैंड होंडा एक्टिवा Std उपलब्ध है, जोकि साल 2009 का मॉडल है। इस स्कूटर कुल 65,821 KM तक चला है। यह सफ़ेद ग्रे कलर में उपलब्ध हैं। यह 1st ओनर स्कूटर है जिसका रजिस्ट्रेशन दिल्ली का है, और इसकी डिमांड इस समय 14,850 रुपये है। वेबसाइट पर इस स्कूटर से जुडी लभगभ सभी जानकारियां आपको प्राप्त हो जायेगी और साथ ही फोटो भी।

होंडा एक्टिवा STD (14,250 रुपये में) : CREDR पोर्टल पर ही एक और ऑप्शन हमें आपके लिए नजर आया, यहां पर एक और Honda एक्टिवा ग्रे कलर में आपके लिए उपलब्ध है जिसकी डिमांड 14,250 रुपये रखी गई है। यह 2009 का मॉडल है। यह स्कूटर 54,000 KM चला है इसकी कंडीशन साफ़ सुथरी है। इसका रजिस्ट्रेशन दिल्ली का है। यह फर्स्ट ओनर स्कूटर है। वेबसाइट पर आपको इस स्कूटर से लगभग जुड़ी सभी जानकारियां मिल जायेगी। Activa स्कूटर अपने सेगमेंट का सबसे सफल स्कूटर है और भरोसमंद भी है। आपकी फैमिली के लिए भी यह एक बेहद अच्छा स्कूटर है।

Leave a Comment