Tata जल्द लॉन्च करेगी नई Electric SUV, सिंगल चार्ज में चलेगी 500KM, जानें- डिटेल्स..

Tata Upcoming SUV : देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार की कंपनी Tata Motors जल्द ही अपने इलेक्ट्रिक वाहन लाइनअप में दो नई इलेक्ट्रिक SUV को लॉन्च करने वाली है। जिसमे Tata Curvv EV और Tata Harrier EV शामिल है। आइए आपको इन दोनों इलेक्ट्रिक कार के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Tata Curvv EV

हाल ही में Tata Curvv EV की लॉन्च टाइमलाइन को कंपनी ने रिवील कर दिया है। वही, माना जा रहा है कि कंपनी इसे जुलाई से सितंबर 2024 के दौरान लॉन्च कर सकती है। इस कार का इंटीरियर काफी ज्यादा लग्जरी रखा गया है तथा यह नेक्सोन फैसलिफ्ट से भी ज्यादा आकर्षित लगने वाली है।

माना जा रहा है कि इस कार में कंपनी पैनोरमिक सनरूफ, टू स्पोक मल्टी फंक्शन फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल और टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट के लिए 10.5 इंच स्क्रीन उपलब्ध करा सकती है।

बैटरी पैक की बात की जाए तो कंपनी इसमें नेक्सोन EV से बड़ा बैटरी पैक दे सकती है। वही, कार का एक्सटीरियर डिजाइन उसी प्रकार रखा गया है जो की हाल ही में भारत मोबिलिटी एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था।

टाटा का दावा है कि Curvv EV सिंगल चार्ज पर आपको 500 किलोमीटर तक की रेंज देगी। साथ ही इसमें आपको फास्ट चार्जिंग फीचर भी मिलने वाला है। वहीं इसकी कीमत की बात की जाए तो यह 20 लाख रुपए एक्स शोरूम के लगभग आने वाली है।

Tata Harrier EV

हाल ही में भारत मोबिलिटी एक्सपो में Harrier EV को भी दिखाया गया था। माना जा रहा है कि कंपनी इस साल के अंत तक लांच कर सकती है। वहीं इसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपए होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसका एक्सटीरियर हैरियर फेसलिफ्ट के समान रहने वाला है। साथ ही इसमें भी आपको पैनोरमिक सनरूफ, एलइडी डीआरएल के साथ स्पिल्ट हेडलैंप मिलने वाले हैं।

इसमें 12.3 इंच फ्लोटिंग टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट और 10.02 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड सीट्स, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, 7 एयरबैग, एक जेस्चर कंट्रोल्ड पावर्ड टेलगेट और लेवल 2 एडास मिलने वाले हैं।

हालांकि, बैटरी के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है परंतु माना जा रहा है कि यह एक बार ड्राइव पर लगभग 500 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। इस इलेक्ट्रिक कार की सबसे खास बात यह है कि इसमें AWD वेरिएंट होने की उम्मीद जताई जा रही है जिसमें दोनों एक्सल पर एक मोटर होगी। इसे टाटा के Gen 2 आर्किटेक्चर पर बनाया जा रहा है।