दहेज मांगने वाले ससुराल वालों से ऐसे करें डील? जान लीजिए….

दहेज (Dowry) देना और लेना कानून अपराध है। बावजूद इसके लोग धड़ल्ले से दहेज की मांग करते हैं। अब दहेज लेने का एक नया स्टाइल आ गया है। अब दहेज (Dowry) को एक नया नाम दे दिया गया है।

गिफ्ट्स बोल बोलकर लोग लड़कीवालों से कई महंगे सामान ले लेते हैं। कई जगह तो लड़कियों को दहेज के लिए परेशान किया जाता है। उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। अगर आपके साथ भी कभी ऐसा हो तो क्या करना चाहिए? चलिए जानते हैं।

अपने नाम पर खरीदे सारी चीजें

कई बार ऐसा होता है कि लोग नौकरी वाली बहू से अपने बेटे की शादी करवा देते हैं। और कुछ समय बाद कोई भी सामान खरीदना हो चाहे वह फ्रिज हो, गाड़ी हो इन सभी चीजें के लिए वे अपनी बहू से पैसे मांगते हैं।

इस तरह से लड़की की सेविंग ससुराल वालों के कामकाज में खर्च हो जाती है। मगर लड़कियों को यह ध्यान में रखना चाहिए कि जब भी वह ससुराल में किसी भी चीज के लिए पैसा दे रही है तो वह सामान अपने नाम पर खरीदें। ताकि उस सारे सामान पर उसका मालिकाना हक हो।

स्त्रीधन को संभाल कर रखें

यदि आप अपने घर से स्त्रीधन लेकर ससुराल जाती हैं तो उस पर आपका कानूनी अधिकार है। कोई आपका स्त्रीधन आपसे लेने की कोशिश कर रहा है तो आप उसपर कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं।

आसपास वालों की मदद लें

यदि आपको आपके ससुराल में दहेज (Dowry) के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है तो आप अपने आसपास रह रहे लोगों की मदद ले सकते हैं। आप अपने घर वालों या दोस्तों को इस बारे में बता सकते हैं। इन बातों को छुपा कर रखने से कोई फायदा नहीं होता। समय के साथ आपकी स्थिति और बदतर होती जाएगी। इसलिए समय रहते इस पर जरूरी एक्शन लेना चाहिए।

कानून की ले सकते हैं मदद

यदि आपके ससुराल वाले दहेज (Dowry) के लिए आपको प्रताड़ित करते हैं तो आप कानून की मदद ले सकते हैं। दहेज प्रथा को लेकर हमारे देश में कई कड़े कानून बनाए गए है। यदि दहेज के लिए आपको प्रताड़ित किया जा रहा है तो आप कानून की सहायता ले सकते हैं।

अपने नाम पर करें इन्वेस्टमेंट

आपको अपने फ्यूचर के बारे में सोचना चाहिए। यदि ससुराल वाले आपको कोई इंवेस्टमेंट करने के लिए कहते हैं तो वह आप अपने नाम पर करें। ताकि आपका फ्यूचर सेफ हो।

दहेज (Dowry) प्रथा गैरकानूनी है। यदि आपको आपके ससुराल वालों के द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है तो आप 1091 और 181 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं।