4 साल बाद फिर से देखी Kajal Raghwani और Khesari Lal की सुपरहिट जोड़ी, खुशी से पागल हुए फैंस!

Bhojpuri News : खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जोड़ी ने भोजपुरी सिनेमा को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी। मगर करीब 4 साल से यह जोड़ी लोगों को देखने को नहीं मिली थी।

उन्होंने बीते 4 सालों में एक साथ कोई भी फिल्म नहीं की। मगर हाल ही में यह दोनों सितारे वर्षों बाद एक साथ एक स्टेज पर नजर आए। उन्हें साथ देखकर उनके फैन्स के खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

एक साथ नजर आए काजल राघवानी और खेसारी लाल

जी हां, काजल राघवानी (Kajal Raghwani) और खेसारी लाल (Khesari Lal) की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर साथ दिखाई दी। उत्तर प्रदेश के बलिया में के एक स्टेज शो में यह दोनों कलाकार साथ दिखाई दिए। शो के दौरान खेसारी लाल (Khesari Lal) ने अपने और काजल के 4 साल की दूरी के बारे में भी बात की।

वहीं अभिनेता ने काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के लिए गाना भी गया। जिसे सुन मौजूद भीड़ दीवानी हो गई। 4 साल बाद अपने फेवरेट जोड़ी को एक साथ स्टेज पर देखकर फैंस के खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। वे काफी खुश नजर आए।

भोजपुरी सिनेमा को दी कई सुपरहिट फिल्में

काजल राघवानी (Kajal Raghwani) और खेसारी लाल (Khesari Lal) की जोड़ी भोजपुरी की सुपरहिट जोड़ियों में शुमार है। उन्होंने “हम दिल दे चुकल बानी”, बागी एक योद्धा, जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। मगर किसी बात को लेकर उन दोनों के बीच विवाद हो गया।

काजल राघवानी (Kajal Raghwani) ने खेसारी लाल (Khesari Lal) पर कई आरोप लगाए थे। इसके बाद से वे दोनों एक साथ फिल्मों में कभी दिखाई नहीं दिए। मगर 4 साल के लंबे अंतराल के बाद खेसारी लाल (Khesari Lal) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) एक स्टेज शो में साथ दिखें।