बिहार के कर्मचारियों के बल्ले बल्ले – DA में 3% की हुई बढ़ोतरी, जानिए – अब कितनी सैलरी मिलेगी..

डेस्क : सीएम नीतीश सरकार (Cm Nitish Kumar) ने अपने सरकारी कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने अपने कर्मियों के महंगाई भत्ते में 3% तक की बढ़ोतरी कर दी है। अब कर्मियों को 31% की बजाय 34% महंगाई भत्ता मिलेगा। सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Cm Nitish Kumar) की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई।

indian rupees

इस बाबत की जानकारी देते हुए कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने बताया कि राज्य कर्मियों को बढ़ा हुआ मंगाई भत्ता 1 जनवरी 2022 से ही मिलेगा। सरकार के इस फैसले से 4 लाख से अधिक कर्मचारी और 3 लाख 50 हज़ार से अधिक पेंशनभोगियों को सीधे तौर पर लाभ मिल सकेगा। सरकार के इस प्रस्ताव के बाद 1133 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ भी पड़ेगा। इसके अलावा मंत्रिमंडल ने राज्य के अफसरों और कर्मचारियों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति के अनुमान्य रोगों में 8 नए रोगों को भी शामिल कर लिया है।

rupees

आपको बता दे की सूची में जिन नई बीमारियों को शामिल किया गया है उनमें रोमेटी गठिया, क्रॉनिक डिजीज, सोरायसिस लाइकेन प्लानस, मस्तिष्क लकवा, पार्किंसन रोग और पेल्विक इन्फ्लेमेंट्री डिजीज शामिल हैं। गौरतलब है कि गृह विभाग के एक प्रस्ताव पर नीतीश कैबिनेट ने बिहार अग्निशाम सेवा के खराब हो चुके 107 वाहनों के स्थान पर 73 नए वाहनों की खरीद का भी फैसला लिया है। वाहनों की खरीद के लिए  43 करोड़ 80 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। यह राशि कुल बजट का 4% तक हो सकती है। यहाँ दी गई जानकारी पाठकों की डिमांड पर तैयार की गई है इसका किसी भी व्यक्ति विशेष से संबंध नहीं है।

Leave a Comment