कद छोटा मगर हौसले की उड़ान ऊंची! Bihar Board में 10th की परीक्षा दे रही 38 इंच की रूपा…

Bihar Board Exam : लोगों की कद काठी या उसके रूप रंग से उसके प्रतिभा को आंकना बिल्कुल गलत है। आपका रूप रंग और आपकी कद काठी आपके जीवन की सफलता में कभी भी बाधा नहीं बन सकती है। आप अपनी इच्छाशक्ति   और मेहनत के दम पर किसी भी परिस्थिति में सफलता हासिल कर सकती हैं।

ऐसा ही नजारा बिहार बोर्ड (Bihar Board) की दसवीं की परीक्षा में देखने को मिला। बिहार बोर्ड की परीक्षा देने आई रूपा कुमारी (Rupa Kumari) 38 इंच की है। लेकिन रूपा (Rupa) के हौसलों की उड़ान काफी ऊंची है। दसवीं की परीक्षा देने आई रूप की आंखों में उत्सुकता साफ दिखाई दे रही थी। उसकी आंखों में कुछ कर दिखाने का हौसला था।

पुलिस ऑफिसर बनना चाहती है रूपा

बिहार बोर्ड (Bihar Board) 10वीं की परीक्षा देने आई रूपा कुमारी बिहार के मड़वन प्रखंड के खलीलपुर की निवासी हैं। रूपा अपने घर की बड़ी बेटी हैं। रूपा के पिता एक छोटे किसान हैं। एक न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू में रूप ने बताया कि उसकी तैयारी अच्छी है।

रूप ने बताया कि वह पढ़ लिखकर एक पुलिस ऑफिसर बनना चाहती हैं। इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि रूप की कद चाहे छोटी हो मगर उसके सपनों की उड़ान काफी ऊंची है। रूपा को अपने आप पर भरोसा है। वह पढ़ लिखकर एक पुलिस ऑफिसर बनना चाहती है।

15 फरवरी से शुरू है दसवीं की परीक्षा

आपको बता दें कि बिहार बोर्ड(Bihar Board) की दसवीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू है। इस बार दसवीं की परीक्षा के लिए कुल 16,94,781 छात्र, छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें से 8,72,194 छात्राएं हैं जबकि 8,22,587 छात्र हैं। बिहार बोर्ड के दसवीं की आखरी परीक्षा 23 फरवरी को होनी है।