किसान के 7 बेटियों ने पुलिस ऑफिसर बनकर पेश की अनोखी मिसाल!

Success Story : लड़कियों के पैदा होते ही लोग डरने लगते हैं। मगर बिहार (Bihar) की इन बेटियों ने ऐसा कर के दिखाया है जिससे लोगों को यहां शिक्षा मिली की लड़कियां लड़कों से बिल्कुल भी कम नहीं है। बिहार के रहने वाले राजकुमार (Rajkumar) की 7 बेटीयां और एक बेटा है।

सात बेटी होने की वजह से राजकुमार (Rajkumar) को बहुत ताने सुनने पड़ते थे। लोग कहते थे कि राजकुमार सात बेटियों की शादी कैसे करवाएंगे। इतने पैसे कहां से लेकर आएंगे। मगर उनकी सातों बेटियों ने ऐसा कारनामा कर दिखाया कि आज वह अपने गांव की मिसाल बन चुकी हैं।

सातों की सातों बेटियां है पुलिस अफसर

जो पिता कल तक इस चिंता में था कि उनकी बेटियों का भविष्य कैसा होगा। आज वहीं बेटियां उनकी ढाल बनकर खड़ी हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि राजकुमार की सात में से सातों बेटियां पुलिस ऑफिसर (Police Officer) है। कभी अपने 8 बच्चों के साथ एक कमरे में रहने वाले राजकुमार के पास अपनी बेटियों के बदौलत दो दो घर हैं।

उनके सात में से सातों बेटियां पुलिस विभाग में कार्यरत है। बिहार की इन बेटियों ने यह साबित करके दिखाया है कि लड़कियों को कभी बोझ नहीं समझना चाहिए। वह यदि उन्हें भी मौका मिले तो वह लड़कों की तरह कोई भी मुकाम हासिल कर सकती है।