महज 6 घंटे में पूरा होगा Ranchi से Banaras का सफर- चलेगी Vande Bharat Train, जानें- रूट…

Ranchi-Banaras Vande Bharat Train : रांची (Ranchi) के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। बता दें कि 12 मार्च को रांची रेल डिवीजन को वंदे भारत (Vande Bharat) की सौगात मिलने वाली है।

जी हां….12 मार्च से रांची बनारस वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) की शुरुआत होने वाली है। इसके बाद रांची और आसपास के क्षेत्र के लोग सीधा बनारस (Banaras) की यात्रा कर पाएंगे। 12 मार्च को पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रांची बनारस वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे।

6 घंटे 20 मिनट में तय होगी रांची से बनारस की दूरी

रिपोर्ट्स के अनुसार, आठ डब्बे वाली यह ट्रेन रांची लोहरदगा टोरी रूट पर चलेगी। अब तक रांची से बनारस जाने के लिए कोई डायरेक्ट ट्रेन नहीं थी। इस वजह से लोगों को अलग-अलग रूटों से ट्रेन बदलकर जाना पड़ता है.

जिसकी वजह से 11 घंटे का समय लग जाता था। मगर रांची बनारस वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) के परिचालन से रांची से बनारस का सफर लोग महज 6 घंटे 20 मिनट में कर पाएंगे। जिससे समय की बचत होगी।

जानिए टाइमिंग और रूट की डिटेल

रांची बनारस (Banaras) वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) रांची से लोहरदगा-टोरी,  गढ़वा रोड से होते हुए बिहार में गया, पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) से होकर बनारस पहुंचेगी।

रांची से वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 1:30 पर खुलेगी और शाम 7:50 पर बनारस पहुंच जाएगी। वहीं बनारस से या ट्रेन सुबह 5:50 में खुलेगी। और 12:10 में रांची पहुंच जाएगी।