भैंस की सवारी कर Lalu से मिलने पहुंचा युवक, कहां- ‘जब तक नहीं मिलूंगा वापस नहीं..”

फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता अभिनेत्री के कई फैंस होते हैं। कुछ फैंस अपने फेवरेट स्टार के लिए कई अतरंगी चीज करते हैं। लेकिन आज हम आपको एक राजनेता के एक ऐसे फैन से मिलाएगे जिसके अतरंगे अंदाज ने लोगों को हैरान कर दिया है। जी हां, लालू यादव (Lalu Yadav) के एक फैन ने कुछ ऐसा किया जिसके बारे में सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे।

जितेंद्र हैं Lalu Yadav के बड़े फैन

लालू यादव (Lalu Yadav) अपने देशी अंदाज की वजह से काफी लोकप्रिय हैं। उनके बोलने का तरीका भी अलग है जो लोगों को काफी पसंद आता है। यही वजह है कि गांव के लोग लाल यादव से ज्यादा कनेक्ट कर पाते हैं। इन्हीं में से एक हैं जितेंद्र कुमार (Jitendra Kumar) जो लालू यादव (Lalu Yadav) के बड़े प्रशंसक हैं।

जितेंद्र कुमार (Jitendra Kumar) मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) के सकरा प्रखंड क्षेत्र की माडल पंचायत विशुनपुर बघनगरी के रहने वाले हैं। जितेंद्र कुमार अपने गांव से भैंस की सवारी कर लालू यादव और उनके परिवार से मिलने निकल चुके हैं। जितेंद्र कुमार लालू यादव के बड़े प्रशंसक हैं।

कहा “जब तक नहीं मिलेगा लौटूंगा नहीं”

जितेंद्र कुमार को लालू यादव और उनके परिवार से मिलने की इच्छा काफी समय से थी। उन्होंने कहा कि वह लालू यादव (Lalu Yadav) और उनके परिवार से काफी समय से मिलना चाहते थे। उन्होंने कहा कि वह जब तक उनसे नहीं मिलेंगे वापस नहीं लौटेंगे। जितेंद्र कुमार (Jitendra Kumar) भैंस की सवारी कर पटना (Patna) पहुंच चुके हैं। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक वह लालू यादव (Lalu Yadav) और उनके परिवार से नहीं मिलेंगे वह वापस नहीं लौटेंगे। उन्होंने बातचीत के दौरान यह भी कहा कि जब वह मिलकर आएंगे तो सारी बातें बताएंगे।