खुशखबरी! अक्टूबर तक शुरू होगा बिहार का एक और शानदार रोप-वे, जानिए – क्या होगा खास..

डेस्क : बिहार के गया की डुंगेश्वरी और ब्रह्मयोनि पहाड़ी पर 22 करोड़ रुपये से रोप-वे का निर्माण जल्द ही शुरू होगा। रोप-वे निर्माण के लिए एजेंसी की भी खोज शुरू हो गई है। डुंगेश्वरी रोप-वे की अनुमानित लागत 14.87 करोड़ जबकि ब्रह्मयोनि रोप-वे की अनुमानित लागत 7.54 करोड़ रुपये तक कि आंकी गई है। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने टेंडर निकालकर एजेंसियों से दोनों Rope way के डिजाइन, आपूर्ति, इंस्टालेशन, टेस्टिंग और संचालन से जुड़े काम के लिए निविदा भी आमंत्रित की है। इसके लिए 22 सितंबर की अंतिम तारीख तय की गयी है। इसी दिन तकनीकी निविदा भी खोली जाएगी। पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, अक्टूबर तक डुंगेश्वरी और ब्रह्मयोनि पहाड़ी पर बनने वाले Rope way का काम शुरू हो जाएगा।

डुंगेश्वरी Rope way में होंगे दो सेक्शन : प्राथमिक योजनाओ के अनुसार, डुंगेश्वरी पर्वत पर बनने वाले रोप-वे में 2 सेक्शन होंगे। पहला हिस्सा बस-कार पड़ाव से शुरू होकर डुंगेश्वरी माता के मंदिर तक जाएगा। इसके लिए 6 केबिन होंगे। प्रत्येक केबिन में 6-6 यात्री बैठ सकेंगे। इसमें करीब 5 मिनट का समय लगने का अनुमान है। इससे थोड़ी दूर पर रोप-वे का दूसरा हिस्सा भी शुरू होगा। यह डुंगेश्वरी पहाड़ी के पास स्तूप तक जाएगा। इसके लिए 2 केबिन होंगे जिसमें 6-6 यात्री बैठ सकेंगे। इस सफर में करीब 5 मिनट 15 सेकेंड का समय लगेगा।

6 मिनट में ब्रह्मयोनि पहाड़ी का सफर : गया की ब्रह्मयोनि पहाड़ी पर बनने वाले रोप-वे में 4 केबिन होंगे। प्रत्येक केबिन में 4-4 यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी। यह रोप-वे दया प्रकाश सरस्वती स्कूल के पास से शुरू होगा जो ब्रह्मयोनि पर्वत पर मातृयोनि के गुफा के पास तक जाएगा। इस सफर को तय करने में लगभग 6 मिनट का समय लगेगा।

Leave a Comment