Bihari Reporter

बिहारी रिपोर्टर

बेगूसराय की अनोखी प्रेम कहानी, मुस्लिम लड़की को नाम बदलवाकर मिली शादी करने की इजाज़त – पढ़ें पूरी Love story

डेस्क : बेगूसराय के साहेबपुर प्रखंड से आज एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर सब हैरान रह गए हैं। इस वक्त बिहार के बेगुसराय से ऐसी खबर आई है जिसको जानने के बाद प्रतीत हो रहा है की अब बिहार की जनता में बदलाव आ रहा है। यहाँ पर एक ऐसा विवाह हुआ है जो दो अलग समुदाय से है। गौरतलब यह है की हिन्दू और मुस्लिम समाज से आने वाले जोड़े के परिवार वालों ने किसी भी तरह का विरोध नहीं जताया।

बेगूसराय में रहने वाली एक मुस्लिम लड़की को हिन्दू लड़के से प्यार हो गया और दोनों एक दुसरे को पाने के लिए इतने आतुर हो गए की शादी कर ली। लड़की का नाम चंदा बीवी है जिसकी उम्र 19 वर्ष है। वहीँ लड़के का नाम राजीव है जिसकी उम्र 23 वर्ष है। बता दें की मुस्लिम लड़की के लिए यह राह आसान नहीं थी। शादी से पहले उसको अपना नाम बदलवाना पड़ा। बाकी चीज़ें जानने से पहले जरा दोनों के प्रेम प्रसंग की कहानी जान लेते हैं

दोनों एक दुसरे से बीते 5 साल से प्यार कर रहे हैं। 24 अगस्त को चन्दा बीवी ने अपने प्रेमी राजीव को घर पर मिलने के लिए बुलाया। जब चंदा के घर वालों ने राजीव को देखा तो वह उसको मारने के लिए आ गए। यह सब देखकर लड़की ने जहर खा लिया। लड़की बेहोश हो गई और उसके घर वाले उसे सदर अस्पताल ले गए। जब चन्दा को होश आया तो उसने कहा की हमारे घर पर सब हमको मारते हैं, कोई हमारी सुनता ही नहीं है। हमारा दोस्त राजीव सिर्फ BA पार्ट 2 का बुक देने आया था लेकिन घर वालों ने उसके हाथ पाँव बांधकर खूब पीटा।

इस मामले में लड़की का कहना है की हम सिर्फ राजीव से ही शादी करेंगे। हम 5 साल से एक दुसरे को चाहते हैं। बता दें की इस मामले में बजरंग दल को आना पड़ा। लड़की का नाम चन्दा बीवी से बदलकर चन्दा कुमारी कर दिया गया। यह शादी गढ़हरा के आर्य समाज मंदिर में संपन्न हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *