जम्मू कश्मीर में माँ भारती की रक्षा करते हुए बेगूसराय का लाल ऋषभ हुआ शहीद – सर्वोच्च शहादत से सबकी आँखें नम

डेस्क : जम्मू कश्मीर से एक बुरी खबर सामने निकल के आ रही हैं। भारत माँ की सेवा करते हुए एक जवान शहीद हो गया। यह जवान बेगुसराय की धरती से था। वीर जवान का नाम ऋषि रंजन था जो अपनी मातृभूमि के लिए न्योछावर हो गया। जीडी कॉलेज के पास स्थित मोहल्ले में उसका परिवार रहता है। जवान के पिता का नाम राजीव रंजन है, वह भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर था।

ऋषि रंजन की उम्र मात्र 23 वर्ष थी। इतनी कम उम्र में देश की सेवा करते हुए प्राण न्योछावर करना सम्मान की बात है, फ़िलहाल के लिए ऋषभ रंजन के परिवार में मातम पसरा हुआ है। ज्यादा जानकारी के लिए बता दें की वह लखीसराय के निवासी थे। MLA कुंदन कुमार ने भी उनको श्रद्धांजलि अर्पित की है।

ट्वीटर के माध्यम से मुकुंद कुमार ने गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने लिखा की ईश्वर जाबांज लेफ्टिनेंट को श्री चरणों में सर्वश्रेष्ठ स्थान दें। फिलहाल के लिए पूरा परिवार इस वक्त सिर्फ अपने बेटे की याद में खोया हुआ है। उनकी बहादुरी की पूरे बेगूसराय में चर्चा हो रही है। देश का हर नागरिक इस वक्त उनको दिल से सलाम कर रहा है। हर बेगूसराय वासी का एक तरफ सीना फक्र से चौड़ा हो रहा है तो दूसरी तरफ गम का माहौल भी बना है।

Leave a Comment